{"_id":"6ab3bbbfc546a69525062679","slug":"banking-services-could-be-affected-for-five-days-at-the-end-of-the-month-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-127471-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: महीने के आखिर में पांच दिन प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: महीने के आखिर में पांच दिन प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं
Wed, 23 Sep 2026 05:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 23 Sep 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। सितंबर के आखिरी दिनों में लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। 26 सितंबर को शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी बैंक हड़ताल का एलान किया है।
ऐसे में महीने के अंत में बैंक शाखाओं में लगातार पांच दिन नियमित कामकाज प्रभावित हो सकता है। कर्मचारियों की मुख्य मांग हफ्ते में पांच दिन कार्य को लेकर है। बैंक कर्मचारी संगठनों का कहना है कि वे लंबे समय से सरकार और बैंक प्रबंधन के समक्ष मांगें रख रहे हैं। इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को मजबूत करना और पर्याप्त कर्मचारियों की भर्ती शामिल है।
काम के बढ़ते दबाव को कम करना और बैंक कर्मचारियों की सेवा शर्तों में सुधार भी उनकी मांगों में है। यूनियनों का कहना है कि बैंकिंग क्षेत्र में कर्मचारियों पर काम का दबाव लगातार बढ़ रहा है। कई शाखाओं में कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। लंबित मांगों का समाधान भी हड़ताल का एक प्रमुख मुद्दा है।
विज्ञापन
यूएफबीयू की घोषित हड़ताल के दौरान 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज बंद रहेगा। हालांकि, बैंकिंग सेवाओं को पूरी तरह बंद नहीं माना जा रहा है। एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। यूपीआई जैसी डिजिटल भुगतान प्रणालियां भी काम करती रहेंगी। कुछ सेवाओं पर बैंक और तकनीकी व्यवस्था के अनुसार असर पड़ सकता है।
इंसेट
जरूरी लेन-देन 25 सितंबर तक निपटा लें
सितंबर के अंतिम दिनों में लगातार अवकाश और हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में काम का दबाव बढ़ सकता है। वेतन, पेंशन और चेक क्लियरेंस जैसे जरूरी कामों में ग्राहकों को परेशानी हो सकती है। नकद निकासी और बैंक खाते से जुड़े अन्य शाखा संबंधी कार्यों पर भी असर पड़ेगा। बैंक कर्मचारियों ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने जरूरी लेन-देन 25 सितंबर तक निपटा लें। इससे उन्हें आखिरी दिनों में संभावित परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।