{"_id":"6488d349489bc4c902035636","slug":"bank-account-opened-on-zero-balance-of-tb-patients-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-879-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: टीबी मरीजों के शून्य बैलेंस पर खोले बैंक खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: टीबी मरीजों के शून्य बैलेंस पर खोले बैंक खाता
Wed, 14 Jun 2023 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। टीबी मरीजों का बैंकों में जीरो बैलेंस पर अकाउंट खोले जाएं ताकि मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत दी जाने वाली राशि पहुंचाई जा सकें। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी टीबी मुक्त जिला बनाने की दिशा में प्रभावी रूप से कार्य करें।
एडीसी मंगलवार को जिला सचिवालय सभागार में टीबी को लेकर जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे रही थी। एडीसी ने कहा कि टीबी को खत्म करने के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने टीबी का अधूरा इलाज छोड़ने वाले एवं टीबी का इलाज लेने से मना करने वाले सभी मरीजों को पूर्ण इलाज लेने के लिए प्रेरित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह ने एडीसी को टीबी को लेकर विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की बारीकी से जानकारी दी। एडीसी ने जिलावासियों से अनुरोध किया कि टीबी के लक्षणों में से किसी को भी कोई लक्षण है तो अपनी टीबी की जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1800-11-6666 पर क्षयरोग के बारे में जानकारी ले सकता है। इस अवसर पर डीडीपीओ ललिता वर्मा, सीएमजीजीए चेतना चतुर्वेदी, डीईओ राजेश कुमार, डाक्टर्स, निक्षय मित्र सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।