{"_id":"6a4a40948608c1b3cb068815","slug":"ban-on-single-use-plastic-exists-only-on-paper-rules-are-being-blatantly-flouted-at-the-vegetable-market-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-125116-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक सिर्फ कागजों में, सब्जी मंडी में नियमों की उड़ रही धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक सिर्फ कागजों में, सब्जी मंडी में नियमों की उड़ रही धज्जियां
Sun, 05 Jul 2026 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 05 Jul 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो-52: बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी में पालीथिन में रखी सब्जियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद बहादुरगढ़ की मुख्य सब्जी मंडी में प्लास्टिक पॉलीथिन का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाने तथा कार्रवाई किए जाने के बावजूद हालात में कोई खास सुधार नजर नहीं आ रहा है।
पिछले कई महीनों से मंडी में पॉलीथिन के इस्तेमाल को लेकर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से दुकानदार बेखौफ होकर प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग ग्राहकों को उपलब्ध करा रहे हैं। सब्जी मंडी में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। अधिकांश दुकानों पर ग्राहकों को सब्जियां और फल प्लास्टिक पॉलीथिन में ही दिए जा रहे हैं।
कई दुकानदारों का कहना है कि ग्राहक खुद पॉलीथिन की मांग करते हैं जबकि पर्यावरण प्रेमी प्रदीप रेढू, डॉ. अजय जैन का कहना है कि कानून का पालन करवाना संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है और प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा माना जाता है। इससे न केवल नालियां और सीवर जाम होते हैं, बल्कि पशुओं के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
प्लास्टिक कचरा मिट्टी और जल स्रोतों को भी प्रदूषित करता है, जिसके चलते केंद्र और राज्य सरकारें इसके उपयोग पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं। नगर परिषद, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा संबंधित विभागों द्वारा पहले कई बार छापेमारी कर प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने और जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बावजूद पिछले कई महीनों से ऐसी कार्रवाई नजर नहीं आने के कारण नियमों की अनदेखी फिर से बढ़ गई है।
शहर के जागरूक नागरिक जयपाल सांगवान, राजकुमार अरोड़ा, संजीव मलिक आदि का कहना है कि केवल अभियान चलाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। नियमित निरीक्षण, सख्त कार्रवाई और कपड़े व जूट के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देकर ही सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सब्जी मंडी सहित शहर के अन्य बाजारों में भी विशेष अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथिन के इस्तेमाल पर तत्काल अंकुश लगाया जाए।
वर्जन
सब्जी मंडी में पॉलीथिन के प्रयोग को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। यदि अब भी यहां पर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग हो रहा है तो जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी।-संजय रोहिल्ला, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, बहादुरगढ़।