फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ban on purchase, storage and sale of China string

Jhajjar-Bahadurgarh News: चाइना डोरी की खरीद, भंडारण और बिक्री पर रोक

Mon, 11 Dec 2023 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 11 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Ban on purchase, storage and sale of China string
झज्जर। जिलाधीश शक्ति सिंह ने चाइना डोरी की खरीद, स्टोरेज तथा बिक्री पर तुरंत प्रभाव से प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि चाइना डोरी से पतंग उड़ाना बहुत खतरनाक है। ऐसा करने से कई बार दुर्घटना घटने से मृत्यु भी हो जाती है। चाइना डोरी को सिंथेटिक प्लास्टिक सामग्री से बनाया जाता है, जिसमें खतरनाक तत्व होते हैं। चाइना डोरी से होने वाली हानि को मद्देनजर रखते हुए जनहित में ये आदेश जारी किए गए हैं। चाइना डोरी की खरीद, स्टोरेज व बिक्री पर प्रतिबंध से पशु-पक्षियों व मानव जीवन को संभावित खतरे से बचाया जा सकता है। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशानुसार पुलिस विभाग, शहरी नगर निकाय विभाग, संबधिंत एसडीएम और ग्रामीण क्षेत्र में बीडीपीओ उपरोक्त आदेशों की अनुपालना करवाएंगे। आदेश जन हित मे तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं और दो महीनों तक लागू रहेंगे। उन्होंने आदेशों की अवहेलना होने पर आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed