फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Balram Kadian won the silver medal, happiness in the family

Jhajjar-Bahadurgarh News: बलराम कादियान ने जीता रजत पदक, परिवार में खुशी

Fri, 06 Dec 2024 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 06 Dec 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Balram Kadian won the silver medal, happiness in the family
05jjrp23- झज्जर। प्रतियोगिता के दौरान बलराम कादियान अन्य विजेताओं के साथ। स्त्रोत- परिजन
झज्जर। जिले के गांव चिमनी निवासी बलराम कादियान ने 10वें एशियाई प्रशांत बधिर खेलों मे रजत पदक जीता है। बलराम के पदक जीतने पर परिवार में खुशी का माहौल है। वह आठ दिसंबर को देश लोटेंगे।
विज्ञापन

मलेशिया के कुआलालंपुर में 10वें एशियाई प्रशांत बधिर खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इनका आयोजन 1 से 8 दिसंबर तक किया जाएगा। खेलों के पांचवें दिन जिले के गांव चिमनी निवासी बलराम कादियान ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक जीता है। उनके पदक जीतने पर परिवार में खुशी का माहौल है। बलराम का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह पहला पदक है। इससे पहले वह राष्ट्रीय स्तर पर पांच मेडल जीत चुके हैं। वह आठ दिसंबर को देश लौटेंगे। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

उनके पिता संजीव कादियान ने बताया कि बलराम ने रजत पदक जीतकर गांव, जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। इससे उनके गांव में खुशी का माहौल है। वह बेटे के पदक जीतने पर काफी खुशी महसूस कर रहे हैं। यह उनका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहला पदक है। बलराम कादियान इससे पहले भी देश का प्रतिनिधित्व करते हुए डिस्कस थ्रो में बधिर विश्व चैंपियनशिप 2020 में चौथा व बधिर ओलंपिक 2021 में पांचवां स्थान हासिल कर चुका है। वह 2017, 2018, 2019, 2022, 2023 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed