{"_id":"61705d6a78af930dd064b181","slug":"bajra-price-jumped-bid-reached-rs-1800-per-quintal-jhjhar-news-rtk6276094104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजरे के भाव में आया उछाल, बोली पहुंची 1800 रुपये प्रति क्विंटल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजरे के भाव में आया उछाल, बोली पहुंची 1800 रुपये प्रति क्विंटल
विज्ञापन
सरकार की तरफ से बाजरे की खरीद समर्थन मूल्य पर बेशक शुरू न की गई हो लेकिन धीरे-धीरे बाजरे के भाव में उछाल आने लगा है। शहर की अनाज मंडी में बाजरे की आवक दिन प्रतिदिन बढ़ने लगी है। वीरवार को बाजरे की बोली 1600 रुपये क्विंटल से शुरू होकर 1800 रुपये क्विंटल तक पहुंच गई। आढ़तियों में बाजरा खरीद को लेकर जोश देखने को मिला तो वहीं किसानों के चेहरों पर भी हल्की रौनक देखने को मिली।
सरकारी पोर्टल के खुलने का इंतजार कर रहे किसानों कि ओर से बाजरे को बेचने के लिए मंडी का रुख कर लिया गया है। पिछले बीस दिनों से प्राइवेट बाजरे की खरीद आढ़तियों की ओर की जा रही है। दिन प्रतिदिन बाजरे के भाव में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही। एक हजार रुपये प्रति क्विंटल से अठारह सौ रुपये प्रति क्विंटल का भाव बाजरे का पहुंच गया है लेकिन किसानों को सरकारी खरीद न होने का मलाल जरूर है। किसानों की ओर अनाज मंडी में 17320 क्विंटल बाजरा वीरवार तक बेचा गया है। आगामी दिनों में बाजरे की ज्यादा आवक होने की उम्मीद आढ़तियों की ओर से की जा रही है। अनाज मंडी में वीरवार के दिन करीब 176 किसान 5149 क्विंटल बाजरा लेकर पहुंचे है। काफी दिनों से सुस्त पड़ी बाजरे की खरीद में एकाएक तेजी आने लगी है। आढ़तियों की ओर से दिल खोलकर बाजरे की बोली लगाई गई तो किसानों को भी काफी राहत मिलती दिखाई दी।
बाजरे की खरीद में काफी उछाल वीरवार को देखने को मिला है। प्राइवेट बाजरे की खरीद आढ़तियों की ओर से निरंतर की जा रही है। मार्केट कमेटी के कर्मचारियों की ओर से मंडी की व्यवस्थाओं को सही ढंग से चलाया जा रहा है। - विजय सिंह, सह सचिव, मार्केट कमेटी, झज्जर।