फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh's unpaved streets will be paved, with an expenditure of Rs 1 crore under the D-Plan

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ की कच्ची गलियां होंगी पक्की, डी-प्लान के तहत खर्च होगी एक करोड़ की राशि

Sun, 21 Sep 2025 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 21 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh's unpaved streets will be paved, with an expenditure of Rs 1 crore under the D-Plan
-फोटो 51 : बहादुरगढ़ नगर परिषद कार्यालय। संवाद
बहादुरगढ़। नगर परिषद अब शहर की जर्जर और टूटी गलियों को नया रूप देने जा रही है। परिषद की ओर से हाल ही में एक करोड़ रुपये से अधिक राशि के 25 से ज्यादा टेंडर लगाए गए हैं। इन टेंडरों के जरिए शहर के कई वार्डों में गलियां और नालियां बनाई जाएंगी। डी प्लान के तहत यह कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि डी प्लान योजना के तहत इन निर्माण कार्यों को अंजाम दिया जाएगा। परिषद प्राथमिकता के आधार पर शहर का विकास करवा रही है। जिन इलाकों की गलियां और नालियां लंबे समय से खराब हालत में थी वहां जल्द ही नई पक्की गलियां तैयार होंगी।
विज्ञापन

शहर के कई हिस्सों में बरसात के दौरान कीचड़ और जलभराव की समस्या रहती थी। टूटी गलियों की वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। नालियों के क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता था, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ती थी। अब नई योजना के तहत इन समस्याओं से लोगों को छुटकारा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि पक्की गलियों और नालियों के निर्माण से शहरवासियों को सबसे बड़ी राहत बरसात के मौसम में मिलेगी। लोगों को न सिर्फ कीचड़ और जलभराव से मुक्ति मिलेगी बल्कि आवागमन भी आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद निरंतर इस दिशा में काम कर रही है और भविष्य में भी विकास कार्यों की गति को बनाए रखा जाएगा। शहरवासियों का मानना है कि अगर यह काम समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो गया तो बहादुरगढ़ की कई पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान हो जाएगा। खासकर उन वार्डों में जहां वर्षों से गली-नालियों की स्थिति बेहद खराब है।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद की इस पहल से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बहादुरगढ़ की तस्वीर काफी हद तक बदल जाएगी और लोगों को साफ-सुथरे और बेहतर बुनियादी ढांचे का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed