{"_id":"68e3eb881db55a97e4048be9","slug":"bahadurgarhs-fitness-festival-sees-1100-runners-participate-in-the-sixth-edition-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118037-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में फिटनेस का महाकुंभ, छठे एडिशन में दौड़े 1100 धावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में फिटनेस का महाकुंभ, छठे एडिशन में दौड़े 1100 धावक
Mon, 06 Oct 2025 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 06 Oct 2025 09:47 PM IST
विज्ञापन
-फोटो 58 : प्रतियोगिता में दौड़ते बच्चे व युवा। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) द्वारा आयोजित फिटनेस महाकुंभ के छठे एडिशन में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में दिल्ली-एनसीआर और आसपास के शहरों से 1100 से अधिक धावकों ने भाग लिया। बहादुरगढ़ में सेक्टर-9 स्थित जिमखाना क्लब से दौड़ की शुरुआत हुई।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में डॉ. सुनीता (एशियन मैराथन चैंपियन) ने फ्लैग ऑफ किया और धावकों को फिटनेस का संदेश दिया। इस मौके पर कर्नल संत कुमार तेहलान (ओलंपियन), कर्नल कृष्ण बधवार, डॉ. राजेश सर्वज्ञ, डॉ. किरण छिल्लर फिट इंडिया एंबेसडर मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन एंकर फैजी खान ने जोशभरे अंदाज में किया। विजेताओं को पुरस्कार धर्मपाल, अनुराग, पवन दहिया और दिनेश ने दिए। बीआरी टीम के संस्थापक दीपक छिल्लर ने बताया कि यह आयोजन पूरी टीम की एकजुटता और मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
कोर टीम में नवनीत दलाल, परवीन कुमार सांगवान, हितेश अहलावत, अजय कंडोला, सुरेंद्र दलाल, कृष्ण, जगदीश राठी, सागर ओहल्याण, धर्मवीर, धर्मवीर सैनी, गुलाब सिंह, सुनील बेनीवाल, नीरज छिल्लर, रविंद्र आर्य, जसवीर जून, सुरेश, जयदेव राठी, सुचेत कुमार, मुकेश दहिया, रविंद्र दहिया, संदीप व शाक्ति राणा शामिल रहे।
दौड़ में 3 किमी, 5 किमी और 10 किमी की श्रेणियों में बच्चों से लेकर बड़ों ने भाग लिया। अंडर-12 से लेकर 55 से अधिक आयु वर्ग में धावकों ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-18 आयु वर्ग के 10 किमी दौड़ को धावक मनेंद्र ने अच्छा प्रदर्शन किया। इनके अलावा धावक दिनेश, सौरभ, आकाश कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया।
महिलाओं के वर्ग में ऋतु रानी, अनुष्का शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं पुरुषों के वर्ग में सनी, सत्यवान, अंकुर कुमार ने भाग लिया। महिला वर्ग में आयुषी गुप्ता, निशी पुरी, सोनी कुमारी, 45 से अधिक आयु वर्ग में कर्नल केएस बधवार, विजय दहिया, सुरेंद्र और महिला वर्ग में सोनिया राणा, संतोष बंसल, भक्ति ने अच्छा प्रदर्शन किया।
55 से अधिक आयु वर्ग में डॉ. सुरेंद्र कुमार, रणबीर सिंह सांगवान, महेश चंद, महिलाओं में कृष्णा राणा ने भाग लिया। 5 किमी दौड़ में अंडर-18 आयु वर्ग में हिमांशु, सत्विक, सोमिल छिल्लर व महिलाओं के वर्ग में संजू सैनी ने अच्छा प्रदर्शन किया। पुरुषों के वर्ग में मनोहर सिंह चौहान, रोहिल, रोहित सांगवान अव्वल रहे।
महिला वर्ग में अनित कौर, खुशी दास, दीपिका ने अच्छा प्रदर्शन किया। 45 आयु वर्ग में मदन भंडारी, गुलाब सिंह, हितेश अहलावत और महिला वर्ग में सरिका कुमारी, हेमा, अनीता कौशिक ने भाग लिया। 55 आयु वर्ग में राजेश कुमार, रविंद्र हुड्डा, विजेंद्र कुमार शामिल रहे। इसी वर्ग में महिलाओं में अरुणा जैन, सरिता दास, ममता रानी ने अच्छा प्रदर्शन किया।