फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh young man travelling in auto died after car window opened deceased sole breadwinner of family

Bahadurgarh Accident: कार की खिड़की खुलने से ऑटो में सवार युवक की मौत, घर में अकेला कमाने वाला था मृतक

Tue, 07 Oct 2025 09:31 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 07 Oct 2025 09:31 AM IST
सार

आसंडा निवासी विकास की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब विकास अपने भतीजे वीरेंद्र के साथ ऑटो में सवार होकर सांपला की ओर जा रहा था। सड़क पर खड़ी एक कार की खिड़की अचानक खुल जाने से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
Bahadurgarh young man travelling in auto died after car window opened deceased sole breadwinner of family
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमंडल के गांव आसंडा में कार चालक की लापरवाही से ऑटो में सवार एक युवक की मौत हो गई। सड़क पर खड़ी एक कार की अचानक खिड़की खुल गई और हादसा हो गया। सोमवार को पीजीआईएमएस रोहतक में उपचार के दौरान विकास की मौत हो गई। पुलिस ने आसौदा थाना में अब शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसा रविवार को हुआ था। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव आसंडा निवासी 36 वर्षीय विकास की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब विकास अपने भतीजे वीरेंद्र के साथ ऑटो में सवार होकर सांपला की ओर जा रहा था। सड़क पर खड़ी एक कार की खिड़की अचानक खुल जाने से यह हादसा हुआ। रविवार को घटना के समय विकास सांपला जाने के लिए ऑटो रिक्शा में कंडक्टर साइड वाली सीट पर बैठा था, जबकि उसका भतीजा वीरेंद्र पीछे बैठा था।
विज्ञापन


जब ऑटो गांव आसंडा में शराब ठेके के सामने पहुंचा, तो वहां सड़क पर क्रेटा कार खड़ी थी। जैसे ही ऑटो कार को पार करने लगी, कार के चालक ने अचानक लापरवाही से खिड़की खोल दी, जो सीधे विकास को लगी। खिड़की लगने से विकास ऑटो से गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोटें आई। भतीजे वीरेंद्र ने मौके पर कार चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम कुलदीप निवासी भदानी बताया और थोड़ी देर बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल विकास को तुरंत सरकारी अस्पताल सांपला ले जाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया। इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।बताया गया है कि विकास ट्रैक्टर पर ड्राइवर का काम करता था और परिवार में सबसे बड़ा था। शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed