{"_id":"66730d304f79134bc608cd45","slug":"bahadurgarh-two-lpg-cylinders-exploded-at-a-dhaba-at-mama-bhanja-chowk-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahadurgarh: मामा भांजा चौक पर एक ढाबे पर दो रसोई गैस सिलिंडर फटे, 6 कर्मचारी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahadurgarh: मामा भांजा चौक पर एक ढाबे पर दो रसोई गैस सिलिंडर फटे, 6 कर्मचारी गंभीर
Wed, 19 Jun 2024 10:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 19 Jun 2024 10:24 PM IST
सार
आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र चौकी पुलिस ने घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल घायलो की हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिल्ली रोहतक रोड पर आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में मामा भांजा चौक पर स्थित एक ढाबा में लगातार दो रसोई गैस सिलिंडर फट गए। इससे ढाबे पर काम करने वाले 6 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम और आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसा बुधवार को देर रात साढ़े 9 बजे हुआ। घायलों में विशाल, संदीप सिंह, विष्णु, सूरज, पवन और अजय शामिल है। बताया गया है कि ढाबे के बाहर स्थित एक बिजली ट्रांसफार्मर में आग लग गई।
विज्ञापन
इसके बाद आग भड़कते हुए ढाबे में नजदीक रखे गए सिलिंडर में पहुंच गई। काम करने वाले कर्मचारियों को आग बुझाने का मौका ही नहीं मिला और अचानक ही सिलिंडर ब्लास्ट हो गए। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन