फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh: SIT will investigate suicide of former minister Mangeram Rathi son, case on INLD state president

Bahadurgarh: पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के बेटे की आत्महत्या की जांच करेगी SIT, इनेलो प्रदेश अध्यक्ष पर केस

Thu, 12 Jan 2023 03:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 03:21 PM IST
सार

गौरव ने अपने पिता की मौत के लिए परिजनों ने इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, को-आपरेटिव बैंक के पूर्व एमडी महेंद्र राठी, हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर अश्विनी, पूर्व पार्षद के पति अजय उर्फ सोनू व पटवारी श्याम सहित छह लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
Bahadurgarh: SIT will investigate suicide of former minister Mangeram Rathi son, case on INLD state president
पूर्व मंत्री के बेटे की आत्महत्या का मामला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

बहादुरगढ़ में पूर्व मंत्री स्व. मांगेराम राठी के पुत्र जगदीश नंबरदार की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक नफे सिंह राठी समेत छह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जगदीश के बेटे गौरव की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोप है कि जमीनी विवाद के कारण आरोपी लगातार उन्हें धमकियां दे रहे थे। इसी वजह से 26 दिसंबर को उसने एक आडियो बनाकर आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप लगाए थे। 

विज्ञापन


शिकायत में गौरव ने अपने पिता की मौत के लिए परिजनों ने इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, को-आपरेटिव बैंक के पूर्व एमडी महेंद्र राठी, हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर अश्विनी, पूर्व पार्षद के पति अजय उर्फ सोनू व पटवारी श्याम सहित छह लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। इन आरोपों के आधार पर सिटी पुलिस ने धारा 306 व 34 केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने मुख्यमंत्री से भी मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। उधर, मामले में जांच और गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी गठित कर दी है। इसका नेतृत्व एएसपी अमित यशवर्धन कर रहे है। 
विज्ञापन


जगदीश नंबरदार ने बुधवार को अपने  कार्यालय में जहरीला पदार्थ निगल लिया था। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत से कुछ दिन पहले ही जगदीश की आडियो क्लिप इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई थी। आडियो में उन्होंने दबाव में आकर आत्महत्या करने का जिक्र किया था। लिहाजा मौत हुई तो मामला तूल पकड़ गया। विभिन्न राजनीतिक संगठनों के लोग अस्पताल में पहुंच गए। वीरवार की दोपहर तक यह सिलसिला जारी रहा। एसपी वसीम अकरम बहादुरगढ़ पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया तो परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन





शिकायत में गौरव राठी ने कहा है कि उनके पिता जगदीश नंबरदार को पिछले कुछ वर्षों से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी, उनका भांजा अजय दलाल उर्फ सोनू, को-आपरेटिव बैंक के पूर्व एमडी महेंद्र सिंह राठी हमारी पुश्तैनी जमीन व घर पर कब्जा करने की धमकी दे रहे थे। 


फरवरी 2019 में हमारी दुकान पर कब्जा किया गया था। इस संबंध में पिता ने पुलिस को शिकायत दी थी। तब उस केस में आईओ एसआई अश्विनी था। आईओ अश्विनी ने उन लोगों के साथ मिलकर कुछ दस्तावेजों पर पिस्तौल के बल पर पिता के दस्तख्त लेकर समझौता करा दिया। फिर जाली तरीके से कुछ दस्तावेज तैयार कर हमारी जमीन हड़पने में पटवारी श्याम और उसके सहयोगी राजू बंगाली ने भी साथ दिया। पिता को लगातार धमकी मिल रही थी। इससे तंग आकर गत 26 दिसंबर 2022 को एक आडियो क्लिप डालकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री से न्याय की गुहार लगाई थी। रिकार्डिंग में उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा है। हमने जब रिकार्डिंग सुनी तो पिता को समझाया था। बुधवार को उन्होंने प्रताड़ना से तंग आकर जहर निगल लिया। आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। उधर, वायरल आडियो और गौरव की शिकायत पर पुलिस सभी छह आरोपियों पर केस दर्ज कर चुकी है। 

परनाला रोड के रहने वाले जगदीश ने आत्महत्या की है। गत 26 दिसंबर को उनकी एक आडियो क्लिप वायरल हुई थी। आडियो में उन्होंने कुछ नाम लिए थे। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ सिटी थाने में 306, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। कई टीमें जांच कर रही है। एएसपी बादली अमित यशवर्धन की अगुवाई में एसआईटी भी गठित कर दी गई है। एफआईआर में पुलिस कर्मी अश्विनी का  नाम भी शामिल है। उनका भी रोल मिलता है, तो कार्रवाई होगी। जल्द ही मामले को सुलझाएंगे।  -वसीम अकरम, पुलिस अधीक्षक, झज्जर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed