{"_id":"69138b9fcdc285864203f0aa","slug":"bahadurgarh-ranks-third-in-the-country-in-terms-of-pollution-aqi-421-grape-3-applicable-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118847-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण के मामले में बहादुरगढ़ देश में तीसरे नंबर पर, एक्यूआई 421, ग्रैप-3 लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण के मामले में बहादुरगढ़ देश में तीसरे नंबर पर, एक्यूआई 421, ग्रैप-3 लागू
विज्ञापन
-फोटो 61 : बहादुरगढ़़ में रेलवे रोड पर पानी का छिडक़ाव करता टैंकर। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रदूषण के मामले में शहर देश में तीसरे स्थान पर आ गया है। मंगलवार को यहां का एक्यूआई 421 पहुंच गया।हवा में बढ़ते प्रदूषण के चलते कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की ओर से ग्रैप-3 लागू कर दिया गया है। इससे पाबंदियां बढ़ गई हैं। टिकरी बॉर्डर पर एक ओर पानी का छिड़काव कर रहे हैं तो दूसरी ओर धूल उड़ रही है।
ग्रैप-3 लागू होने के बाद पुलिस और परिवहन विभाग की टीमों ने टिकरी बॉर्डर पर निगरानी रखी। बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल की गाड़ियों को दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया गया। सुबह से रात तक टीमों ने 700 से अधिक ऐसे वाहनों की जांच की। इनमें एक ट्रक बीएस-4 डीजल मिला, जिसे टिकरी बॉर्डर से वापस लौटा दिया गया।
विज्ञापन
नगर परिषद और एचएसआईआईडीसी की ओर से अपने-अपने क्षेत्र में टैंकरों से सड़काें पर छिड़काव किया जा रहा है। शहर में एंटी स्मॉग गन से पेड़ों पर पानी छिड़का जा रहा है। फिर भी बहादुरगढ़ का प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। ग्रैप-3 की पाबंदियां लगाए जाने के बाद बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल की गाड़ियों पर भी ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन
मंगलवार को सुबह लाल रंग में रहा बहादुरगढ़ शाम होते-होते महरूम कलर में पहुंच गया। यह हवा अस्थमा, हार्ट और डायबिटीज जैसे रोगियों के लिए घातक है।
ग्रैप-3 में ये हैं एक्शन प्लान के प्वाइंट्स
- सड़कों की मशीनों से सफाई करवाने की फ्रीक्वेंसी तेज करनी होगी।
- धूल हटाने के लिए रोज पानी का छिड़काव, लैंडफिल में जमा धूल हटाने के लिए कदम उठाने होंगे।
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाओं को तेज करना होाग, नॉन पीक टाइम पर यात्रा में छूट लागू की जा सकती है।
- कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ पर रोक।
- बोरिंग, ड्रिलिंग, खुदाई-भराई, चिनाई जैसे काम पर रोक।
- ओपन ट्रेंच सिस्टम द्वारा सीवर-पानी की लाइन, जल निकासी, केबल बिछाने पर रोक।
- बड़े वेल्डिंग और गैस-कटिंग ऑपरेशन पर रोक, हालांकि मेकेनिकल इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग के लिए छोटे वेल्डिंग काम की अनुमति होगी।
- पेंटिंग, पॉलिशिंग, वर्निशिंग पर रोक।
- मामूली इंडोर मरम्मत व रखरखाव को छोड़ बड़ी मरम्मत पर रोक।
- वॉटर प्रूफिंग के काम पर रोक।
- सड़क निर्माण गतिविधियों और बड़ी मरम्मत पर रोक
- कच्ची सड़कों पर निर्माण सामग्री ले जाने वाली गाड़ियों की आवाजाही पर रोक।
- डेमोलिशन वेस्ट ले रही गाड़ियों पर रोक।
इन गाड़ियों पर लगी रोक
- बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल एलएमवी (चार पहिया)
- दिल्ली में बीएस-3 या उससे नीचे के रजिस्टर्ड डीजल एमजीवी पर पाबंदी होगी, बशर्ते वो आवश्यक वस्तु लेने या आवश्यक सेवाएं देने वाली न हो।
यहां कंस्ट्रक्शन की इजाजत
- रेलवे सेवाओं और स्टेशनों के लिए।
- मेट्रो रेल सेवाओं और स्टेशनों के लिए परियोजनाएं।
- राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गतिविधयां व परियोजनाएं।
- अस्पताल व स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं।
जनता के लिए दिए गए सुझाव
- छोटी दूरी के लिए पैदल चलें या साइकिल का इस्तेमाल करें।
- काम पर जाने के लिए गाड़ी शेयर करें या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाएं।
- मुमकिन है तो वर्क फॉर होम करें।
- कोयला-लकड़ी इस्तेमाल न करें।
- कर्मचारियों को हीटर दे सकते हैं।
- यात्राएं कम करें।