फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh-Jhajjar road will be converted into a national highway instead of a state highway

Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्य की बजाय राष्ट्रीय राजमार्ग बनेगा बहादुरगढ़-झज्जर मार्ग

Thu, 17 Jul 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 17 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh-Jhajjar road will be converted into a national highway instead of a state highway
-फोटो 55 : पत्रकारों को झज्जर-बहादुरगढ़ फोर लेन बनाने के संदर्भ में जानकारी देते पूर्व विधायक नर
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़-झज्जर मार्ग को राज्य की बजाय राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जाने की कवायद तेज हो गई है। केंद्रीय ऊर्जा आवास एवं शहरी विकास कार्य मंत्री मनोहर लाल और सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बहादुरगढ़ वासियों की इस मांग को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक नरेश कौशिक की मांग पर मंत्रियों ने स्वीकृत करते हुए अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसकी जानकारी बुधवार को पूर्व विधायक कौशिक ने पत्रकारवार्ता में दी। पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने बताया कि बहादुरगढ़-झज्जर मार्ग जो पहले स्टेट हाइवे है अब उसे राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिलेगा।
विज्ञापन

इस मार्ग को फोर लेन बनाए जाने के संबंध में इसी वर्ष 15 जनवरी 2025 को पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने लिखित में ऊर्जा एवं शहरी विकास कार्य मंत्री मनोहर लाल को एक मांग पत्र दिया था। इस पर संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल ने 21 जनवरी को हुई एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की 66वीं बैठक में इस मार्ग को प्रमुखता से रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय को 28 जनवरी को पत्र लिखकर नियमानुसार उचित कार्रवाई किए जाने के लिए लिखा गया। इसके बाद सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने 2 जुलाई 2025 को कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल को वर्तमान में नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की नीति के इस मांग पर विचार करते हुए निर्णय लिया।
पूर्व विधायक कौशिक ने कहा कि बहादुरगढ़-झज्जर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिलने के बाद जब इस पर कार्य शुरू होगा। इसके बाद झज्जर जिले का विकास और तेजी से होगा। बहादुरगढ़-झज्जर मार्ग के फोर लेन बनाने को लेकर सरकार की ओर से उठाए गए सार्थक कदम पर उन्होंने पार्टी नेताओं का आभार जताया है।

इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर वर्मा, पूर्व शहरी मंंडल अध्यक्ष कृष्णचंद्र, विशाल छिल्लर बराही, उमेश सहगल, सुरेश राठी, सुखबीर सौलधा, सोनू, पूर्व मंडल अध्यक्ष सचेत कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed