{"_id":"68fa8f139f6cc5d1d802a879","slug":"bahadurgarh-is-second-in-the-country-in-terms-of-pollution-yet-it-is-ignored-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118372-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण के मामले में बहादुरगढ़ देश में द्वितीय, फिर भी अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण के मामले में बहादुरगढ़ देश में द्वितीय, फिर भी अनदेखी
Fri, 24 Oct 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 55 : बहादुरगढ़ शहर में बिना पानी के छिड़काव के सफाई करता कर्मचारी। संवाद
- फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। प्रदूषण के मामले में बहादुरगढ़ देश में दूसरे नंबर पर आ गया है। क्योंकि कोई भी विभाग ग्रैप नियमों का पालन नहीं कर रहा है। सड़कों पर निरंतर धूल उड़ती रहती है। नप कर्मचारी बिना पानी के छिड़काव के सड़क की सफाई में जुटे रहते हैं और धूल उड़ाते हैं, इससे आमजन को परेशानी हो रही है।
ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के दो चरण लागू हो चुके हैं। बहादुरगढ़ में वीरवार की सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) जहां रेड जोन में 315 दर्ज हुआ। वहीं शाम को यह 10 अंक बढ़ते हुए 325 पर पहुंच गया। यह हवा सांस लेने लायक नहीं है।
चिकित्सकों ने इस मौसम में डायबिटीज, हार्ट और अस्थमा के मरीजों को सुबह की सैर करने से बचने की सलाह दी है। बहादुरगढ़ में प्रदूषण के स्तर में कमी आना मुश्किल है, क्योंकि कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) के आदेशों का कोई पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
प्रदूषण के कारण बिगड़ रहे हालातों के बीच अब छठ महापर्व भी शुरू होगा। इस दौरान भी आतिशबाजी का दौर चलेगा। इससे एक्यूआई और बढ़ेगा। साथ ही आमजन की समस्याएं भी बढ़ेंगी। इसके कारण ग्रैप-3 लगने की संभावना बढ़ गई हैं। ग्रैप-3 में कंस्ट्रक्शन पर कई तरह की रोक रहती है। इसलिए लोगों ने कंस्ट्रक्शन से संबंधित कार्यों को तेज कर दिया है।
मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तीन से चार दिन तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब बना रहेगा। इसके बाद 6 दिनों तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब से खराब स्तर पर बना रह सकता है। हवा काफी धीमी है। खासतौर पर रात के समय हवा की गति काफी कम हो रही है। इसकी वजह से प्रदूषण अधिक है। शुक्रवार को हवा की गति 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।
ग्रैप के उल्लंघन पर एक्शन क्यों नहीं
दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-1 व 2 लग चुका है। इसको तय करने का अधिकार सीएक्यूएम के पास है। सीएक्यूएम की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन कराने की जिम्मेदारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर है, लेकिन बोर्ड के अधिकारियों की ओर से इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ये हालात तब हैं जब बोर्ड के पास दस्तावेजों से लेकर प्लांट तक सीज करने के अलावा आपराधिक केस दर्ज कराने का भी अधिकार है, लेकिन कहीं भी कोई एक्शन नहीं होते दिख रहा है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगातार प्रदूषण को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहा है। वीरवार को गुभाना गांव में चल रही प्रतिबंधित भट्ठियों को बंद कराया गया है। वहीं शहर में भी सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्र में पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि नियमों का पालन नहीं हो रहा है तो निरीक्षण करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
- शैलेंद्र अरोड़ा, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।