फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh executive of INLD SC cell formed

Jhajjar-Bahadurgarh News: इनेलो एससी सैल की बहादुरगढ़ कार्यकारिणी का गठन किया

Sun, 28 Jan 2024 06:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jan 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh executive of INLD SC cell formed
धर्मसिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण राठी को महासचिव बनाया गया
विज्ञापन

बहादुरगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बहादुरगढ़ हलके की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इनेलो सुप्रीमो चौ. ओमप्रकाश चौटाला सहित बड़े पदाधिकारियों से वार्ता के बाद हलकाध्यक्ष रणधीर सिंह तूर ने गठन किया है।

एससी सैल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी धर्म सिंह गोठबाल बालोर को सौंपी गई है, जबकि फूल सिंह लडरावन, बाले प्रधान मांडोठी, कर्मबीर लाइनपार, जोगेंद्र सोलधा व राजपाल तंवर सांखोल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार प्रधान महासचिव अरुण राठी लाइनपार को नियुक्त किया गया है। बलजीत मांडोठी, अभिमन्यु सराय, सुरेश कुमार नूना माजरा, मुख्तयार सिंह टांडाहेड़ी व शिवचरण लाइनपार को महासचिव और संगठन सचिव की जिम्मेवारी शमशेर नरवाल बहादुरगढ़ को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि अजीत सिंह नया गांव, सन्नी आसोदा, हरीश रंगा बामड़ोली, अजय निलोठी, राकेश तंवर सांखोल को सचिव और महा सिंह मुकुंदपुर को प्रचार सचिव बनाया गया है। जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी अशोक कुमार खेड़ी जसोर को सौंपी गई है। इसी प्रकार नरेश कुमार खेड़ी जसोर, अजय परनाला, फूल सिंह निलोठी, राजेंद्र कसार, धर्मबीर लोवा कलां, रोहित आसोदा, रघुबीर सिंह कानोंदा, रामानंद सांखोल, भूषण सांखोल, सुरेंद्र डाबोदा कलां, नरेश बहादुरगढ़, जगदीश मेहरा लडरावन, सोनू बराही, संदीप, कुलासी, पवन कसार, जोगेंद्र जाखोदा, कमल खैरपुर, राज सिंह ईस्सरहेड़ी, बलराज ईस्सरहेड़ी, कप्तान मांडोठी, शेखर मांडोठी व कपिल लोवा खुर्द को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed