{"_id":"65a37fb90f79c0441d090306","slug":"bahadurgarh-echoed-with-chants-of-jai-shri-ram-see-devotees-dancing-on-hymns-of-veer-hanuman-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा बहादुरगढ़: झूम-झूम नाचे देखो वीर हनुमान... के भजनों पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा बहादुरगढ़: झूम-झूम नाचे देखो वीर हनुमान... के भजनों पर झूमे भक्त
Sun, 14 Jan 2024 12:01 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:01 PM IST
सार
यात्रा में बाल हनुमान के साथ राम रथ, बड़े हनुमान, ढोल नगाड़े एवं अयोध्या से आई विशेष ध्वजा आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में श्रद्धालु नाचते गाते हुए जयकारे के साथ आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन
विशाल राम रथ यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार की सुबह बहादुरगढ़ जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। माहौल था काठमंडी स्थित शिव हनुमान मंदिर से शुरू हुई विशाल राम रथ यात्रा का। यह यात्रा श्री बालाजी सेवा मंडल बहादुरगढ़ की ओर से प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली गई। यात्रा श्री बालाजी मंदिर के महंत श्रीश्री 1008 गणेश बाबा महाराज के सानिध्य में निकली।
विज्ञापन
यात्रा में बाल हनुमान के साथ राम रथ, बड़े हनुमान, ढोल नगाड़े एवं अयोध्या से आई विशेष ध्वजा आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में श्रद्धालु नाचते गाते हुए जयकारे के साथ आगे बढ़ते रहे। यात्रा किला मोहल्ला स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में पहुंची। जिस भी मार्ग से रथ यात्रा गुजरी, वहां का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और जय श्री राम के जयकारे गूंजने लगे।
विज्ञापन