फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh Diamond won the match by 2-1

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ डायमंड ने 2-1 से जीता मैच

Mon, 06 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 06 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh Diamond won the match by 2-1
फोटो 67: फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
बहादुरगढ़। त्रिवेणी स्कूल के फुटबॉल मैदान में अंडर-11 व 12 फुटबॉल लीग शुरू हो गई। पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। काफी लोगों ने मुकाबले देखकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूल, क्लब व अकादमी की कई टीमें भाग ले रही हैं। लगभग डेढ़ महीने तक यह प्रतियोगिता चलेगी। अंडर-13 में पहला मुकाबला महम और लोवा खुर्द के बीच हुआ। यह मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहा। महम के वैभव ने बेस्ट प्लेयर का खिताब जीता।
विज्ञापन

दूसरे मैच में अंडर-11 में सतबीर महम और बहादुरगढ़ डायमंड की टीम आमने सामने हुई। इस मैच को बहादुरगढ़ ने 2-1 के अंतर से जीत लिया। कार्तिक ने बेस्ट प्लेयर का अवाॅर्ड जीता। अंडर-13 के तीसरे मुकाबले में बहादुरगढ़ सन और महम के बीच टक्कर हुई। इस मैच में महम की जीत हुई। सक्षम को बेस्ट प्लेयर चुना गया। दिन के अंतिम मुकाबले में इंडूज स्पोट्स क्लब की टीम और सतबीर महम में टक्कर हुई। इस मैच में इंडूज क्लब ने 4-0 से बाजी मार ली। रिधित को श्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। कोच विनय ने बताया कि प्रतिभाओं को निखारने के मकसद से यह आयोजन किया गया है। अंडर-11 व 13 की यह लीग लगभग डेढ़ महीने चलेगी। इस दौरान करीब 40 मुकाबले खेले जाएंगे।

फोटो 67: फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

फोटो 67: फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed