फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Bahadurgarh constituency will be developed

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ हलके का कराएंगे विकास

Mon, 06 Jan 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 06 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bahadurgarh constituency will be developed
-फोटो 57 : पत्रकारों से बातचीत करते विधायक राजेश जून, भाजपा लाभार्थी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक
बहादुरगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष माता सावित्री बाई फुले जयंती समारोह में बहादुरगढ़ हलके के विकास को लेकर आवाज पुरजोर तरीके से उठाई गई। विकासात्मक योजनाओं को लेकर ज्ञापन भी सौपें गए।
विज्ञापन

उम्मीद है कि जल्द ही मुख्यमंत्री की ओर से मंजूर की गई कई मांगों को सिरे चढ़ाने का कार्य होगा। भाजपा लाभार्थी प्रकोष्ठ के संयोजक व जयंती कार्यक्रम संयोजक संजीव सैनी ने इस कार्यक्रम की सफलता पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व हलके की जनता का आभार जताया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस राज्यस्तरीय ऐतिहासिक जयंती समारोह को सफल बनाने में सभी भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून का विशेष योगदान रहा। पत्रकारवार्ता में विधायक राजेश जून ने कहा जयंती कार्यक्रम दौरान उन्होंने बहादुरगढ़ के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को 700 करोड़ के बजट के विकास कार्यों का मांग पत्र सौंपा है और उन्हें पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मांगों को पूरा कर बहादुरगढ़ हलके को विकास में आगे बढ़ाने का काम करेंगे। पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले जयंती कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed