फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bahadurgarh

मेन कंप्यूटर में हुई शार्ट-सर्किट से लगी पीएनबी में आग

Tue, 10 Sep 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
bahadurgarh
शहर के रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सोमवार देर रात को आग लग गई। बैंक के पास से निकल रहे राहगीरों ने बैंक के अंदर से धुआं निकलता देखा तो दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बैंक में आग लगने की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी। पुलिस ने बैंक के प्रबंधक को मौके पर बुलाया। बैंक प्रबंधक के अनुसार बैंक में लगे मेन कम्प्यूटर में शार्ट-सर्किट होने से आग लगी है। घटना रात करीब 10.15 बजे की है।
विज्ञापन

राहगीरों ने दी दमकल विभाग को सूचना
रेलवे रोड शहर की सबसे व्यस्तम रोड में से एक है। रात के समय जब राहगीरों ने बैंक के अंदर से धुआं निकलता देखा तो तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। विभाग को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। बैंक का गेट बंद होने की वजह से दमकल विभाग के फायर कर्मी बैंक के अंदर नहीं घुस पाए। कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बैंक में आग लगने के सूचना बैंक प्रबंधक को दी और मौके पर बुलाया। इस दौरान बैंक के साथ ही लगे एटीएम के शटर को उखाड़ा गया लेकिन आग यहां नहीं लगी थी।
विज्ञापन

आधा घंटे बाद पहुंचे बैंक प्रबंधक
बैंक में आग लगने की सूचना मिलने पर बैंक प्रबंधक उमाकांत दास अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और बैंक का गेट खुलवाया। गेट खुलते ही फायर कर्मी ने मुंह पर गीला कपड़ा बांधकर बैंक के अंदर घुसे और आग पर काबू का प्रयास करना शुरू कर गिया। गेट खुलते ही दमकल विभाग के कर्मचारियों ने लगभग करीब 15 मिनट तक आग बुझाने के प्रयास किया गया। फायर ब्रिगेड की 3 गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई थी। जांच करने पर पाया कि आग एक एसी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी थी और यह बैंक की इलेक्ट्रिक वायरिंग से होते हुए कुछ कंप्यूटर में भी लग गई। आग लगने से बैंक की अधिकांश वायरिंग जल गई। बाद में धुआं निकालने के लिए पंखे का प्रयोग किया गया। समाचार भेजे जाने तक बैंक के कर्मचारी अंदर नहीं घुस सके थे, जिसकी वजह से आग में हुए नुकसान का आकलन नहीं लगाया जा सका । मौके पर डीएसपी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार जगबीर सिंह को भी बुलाया गया था। पूरी घटना की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में नहीं थे आग बुझाने के पर्याप्त साधन
बैंक में लगी आग को बुझाने के बाद फायर कर्मचारियों ने बैंक के अधिकारियों को बताया कि बैंक में ऐसे फायर सिलिंडर भी लगे हैं जिन्हें अब बंद कर दिया गया है। फायर सिलिंडर को नए लगवाएं, साथ ही फायर सायरन भी नहीं लगे होने पर उन्होंने नराजगी जताई है। फायर कर्मचारियों ने बताया कि जब बैंक के अंदर आग बुझाने लग तो बैंक लगी एमसीबी चालू थी। बैंक के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से दमकल विभाग के कर्मचारियों ने लाइट का कनेक्शन काट दिया था। कर्मचारियों ने बताया कि जब बैंक की दीवार पर लिखे नंबर जब फोन किया गया तो वह भी नहीं मिला।

शार्ट-सर्किट से लगी : प्रबंधक
बैंक में मेन कंप्यूटर हमेशा चालू रहता है जिसमें सभी डाटा सुरक्षित रखा जाता है। रोज की तरह आज भी इस कंप्यूटर को चालू छोड़कर गए थे। बैंक के मेन कंप्यूटर में शार्ट-सर्किट होने की वजह से आग लगी है। जिसमें बैंक का एक कंप्यूटर, चार टेबल और एसी को भी नुकसान पहुंचा है। स्थिति सामान्य होने के बाद ही नुकसान का सही अंदाजा लगाया जा सकेगा। हालांकि बैंक में रखे रुपये पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
- उमाकांत दास, बैंक प्रबंधक पीएनबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed