फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   bahadugarh metro, mundka bahadurgarh metro tack, jhajjhar/bahadurgrah

स्लैब पर पैरापीट के बाद रेलिंग लगाने का काम शुरू

Tue, 21 Jun 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 21 Jun 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
bahadugarh metro, mundka bahadurgarh metro tack, jhajjhar/bahadurgrah
मेट्रो - फोटो : Bureau

मुंडका-बहादुरगढ़ निर्माणाधीन मेट्रो लाइन पर डेस्क स्लैब पर पैरापीट व रेलिंग लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। सिटी पार्क स्टेशन से लेकर कोर्ट मोड़ तक रेलिंग लगभग लगाई जा चुकी है। जल्दी ही झज्जर मोड़ तक इस काम को भी पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

निर्माणाधीन कंपनी सद्भाव के अधिकारियों के अनुसार पैरापीट लगाने का कार्य छोटूराम धर्मशाला तक पूरा हो चुका है ओर तीन सप्ताह में यह कार्य बस स्टैंड तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए दिन-रात कंपनी के अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में काम चल रहा है। यही नहीं महीनेभर में रेलिंग लगने का काम भी हो जाएगा। गेंटरी मशीनों की मदद से पैरापीट लगाए जा रहे हैं। एक रात में 9 से 10 पैरापीट डेस्ट स्लैब से अटैच किए जा रहे हैं। किसी भी तरह का कोई हादसा न हो इसको लेकर सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान रखा जाता है। इसके लिए इंजीनियर, मेनेजर, सुपरवाइजर, इलेक्ट्रीशियन, गेंटरी ऑपरेटर के अलावा 5-6 श्रमिक भी साइट पर मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन


बनाया जा रहा डिवाइडर
सिटी पार्क से लेकर झज्जर मोड़ चौक तक दोनों तरफ डिवाइडर बन चुका है। इन पर सफेद व काले रंग का पेंट तक किया जा रहा है। यही नहीं झज्जर मोड़ से लेकर बस स्टैंड तक के हिस्से में डिवाइडर बनाने का कार्य जारी है। जेसीबी की मदद से मिट्ठी उठान व लेवल को समतल करके डिवाइडर तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द होगा अधूरा काम
बस स्टैंड तक के हिस्से में कुछ जगह पर क्रव स्टोन, पैरापीट, रेलिंग का कार्य अभी नहीं हुआ है, लेकिन यदि मौसम ठीक-ठाक रहा और बरसात के कारण किसी तरह का व्यवधान नहीं पड़ा तो यह कार्य भी जल्द से जल्द पूरा हो जाएगा। मेट्रो लाइन के लिए जो डेस्क स्लैब लगाए गए हैं वे 25 से 28 मीटर के हैं। इनमें से 80 प्रतिशत तो 28 मीटर के डेस्क स्लैब ही लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed