फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Badra will rain for two days, yellow alert issued

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो दिन बरसेंगे बदरा, यलो अलर्ट जारी

Thu, 15 Aug 2024 04:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Badra will rain for two days, yellow alert issued
बहादुरगढ़। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने एक सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना जताते हुए दो दिन बारिश होने की संभावना जाते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन

बुधवार को भी दिन भर मौसम बदलता रहा। कभी धूप निकली तो कभी आसमान में काले बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 15 और 16 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगस्त महीने के दो सप्ताह निकल चुके हैं और क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। इससे तापमान भी कम बना हुआ है। उमस और गर्मी से राहत मिल रही है। स्वतंत्रता दिवस पर भी बारिश होने का अनुमान है। बुधवार की सुबह आसमान में बादल छाए रहे। सुबह 10 बजे के आसपास धूप निकली और दोपहर के समय फिर से आसमान में बादल छा गए। हालांकि दिन भर इसी तरह का खेल चलता रहा। बादल बरसे नहीं, लेकिन वीरवार को बारिश की प्रबल संभवना जताई गई है। अगस्त का महीना क्षेत्रवासियों के लिए साफ हवा लेकर आया है। लगातार प्रदूषण हरे रंग में बना हुआ है। बुधवार को एक्यूआई गहरे हरे रंग में 43 पर पहुंचा। 14 दिनों में हरे और गहरे हरे रंग में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed