फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Badalwahi gives relief from heat, temperature will not rise for 5 days

Jhajjar-Bahadurgarh News: बादलवाही ने दी गर्मी से राहत, 5 दिन नहीं बढ़ेगा तापमान

Sun, 02 Jun 2024 04:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 02 Jun 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Badalwahi gives relief from heat, temperature will not rise for 5 days
झज्जर। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती गर्मी से शनिवार को कुछ राहत मिली। आसपास के जिलों में हुई बारिश के बाद शाम को अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री की कमी आई। हल्की आंधी से थोड़ी मुश्किल बढ़ाई। अधिकतम तापमान 44.5 और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बह से दोपहर तक चिलचिलाती गर्मी से लोग बेहाल रहे, लेकिन दोपहर बाद आसपास के जिलों में हुई बरसात के चलते जिले में भी बादलवाही छा गई। ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शनिवार को मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ तौर पर दिखाई दिया। शनिवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही। साथ ही साथ 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति हवाएं, अंधड़ चलने की गतिविधियों को दर्ज किया गया। इसकी वजह से नौतपा के आठवां दिन में बढ़े हुए तापमान पर हल्की नकेल डली है। इलाके में दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। रविवार को भी हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में मौसम प्रणाली का असर देखने को मिलेगा जबकि 3-4 जून को हरियाणा के उत्तरी जिलों पर असर देखने को मिलेगा। साथ ही साथ इलाके में आसमान में धूल छाई रहेंगी, इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने परे इलाके अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

5-6 जून तक तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज नहीं होगी, लेकिन इसके बाद संपूर्ण इलाके में एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी और भीषण गर्मी और लूं अपने रंग दिखाने लगेगी। जून महीने में तापमान पहले पखवाड़े में तो बढ़ेगा, परंतु दूसरे पखवाड़े में तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। जून महीने में करीब चार से पांच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिनसे बीच-बीच में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इलाके में धीरे-धीरे नमीं वाली दक्षिणी पूर्वी हवाएं चलने से इलाके में उमसभरी पसीने वाली गर्मी अपने तेवरों को दिखाएगी। बीच में प्री मानसून गतिविधियां तेज गति से हवाएं चलने और बादलवाही और हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियां भी देखने को मिलेगी। महीने के अंत में राहत की मानसून की धमाकेदार शुरुआत होगी। जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने में इस साल अच्छा मानसून रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed