{"_id":"6680a312a7b6dcd56a062474","slug":"bad-condition-due-to-waterlogging-in-jhajjar-crops-benefit-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111495-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर में जलभराव से बुरा हाल, फसलों को फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर में जलभराव से बुरा हाल, फसलों को फायदा
Sun, 30 Jun 2024 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर व आसपास के क्षेत्र में शनिवार दोपहर को हुई एक घंटे की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई लेकिन कई जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले पूरे सप्ताह बरसात की संभावना जताई हैं। पिछले कई दिन से लोग एक बार फिर उमस और गर्मी से परेशान हो रहे थे। शनिवार सुबह से आसमान में बादलवाही छाई हुई थी, लेकिन बरसात दोपहर को हुई। दोपहर को पूरा आसमान काले बादलों से ढक गया। दिन में बात जैसा नजारा हो गया। दोपहर तीन बजे तेज बरसात हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
धान की रोपाई में आएगी तेजी
किसान धान की रोपाई कर रहे हैं, जिससे धान को पानी की जरूरत थी। आज हुई बरसात से किसानों की फसल को पानी मिलेगा, जिससे किसानों को भी राहत मिलेगी। जिले में 20 जून से धान की रोपाई का काम शुरू हो चुका है।
बेरी में बाजार में जलभराव
बेरी। शनिवार दोपहर बाद मौसम बदला और एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से गलियों व सड़कों पर पानी जमा हो गया। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।किसान सुरेंद्र कादयान ने बताया कि इस बारिश से डीजल की बचत हुई है। इस मौसम में फसल को अच्छी बारिश मिल जाए तो वह बहुत ही लाभकारी सिद्ध होती है। धान की फसल में काफी लाभ हुआ है चूंकि धान की फसल के लिए पानी की अधिक मात्रा में आवश्यकता पड़ती है।