फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   B.Tech, B.Ed LLB students lined up for peon and process server posts in Jhajjar

Jhajjar: चपरासी व प्रोसेस सर्वर के लिए B.Tech, B.Ed LLB वाले लाइन में लगे; 13 पदों के लिए 7600 से ज्यादा आवेदन

Wed, 05 Feb 2025 01:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Feb 2025 01:00 PM IST
सार

झज्जर कोर्ट में चपरासी व प्रोसेस सर्वर के पद के लिए दिसंबर में आवेदन मांगे गए थे। चपरासी पद के लिए लगभग 6584 और प्रोसेस सर्वर पद के लिए 1406 आवेदन आए थे। इसमें से छंटनी करने के बाद चपरासी पद के लिए 6330 और प्रोसेस सर्वर के लिए 1286 आवेदन शार्ट लिस्ट किए गए।

विज्ञापन
B.Tech, B.Ed LLB students lined up for peon and process server posts in Jhajjar
आवेदकों ने किया आवेदन - फोटो : संवाद

विस्तार

इसे बेरोजगारी का आलम ही कहेंगे कि जिला कोर्ट में चपरासी और प्रोसेस सर्वर के कुल 13 पदों के लिए बेरोजगारों की फौज ने आवेदन कर डाला। आवेदन करने वाले निर्धारित योग्यता से लेकर बीए बीएड और बीटेक किए हुए बेरोजगार हैं। दोनों पदों के लिए लगभग 7616 आवेदकों ने आवेदन किया है। फिलहाल चपरासी के 10 पदों के लिए साक्षात्कार शुरू हो चुके हैं, जो 10 फरवरी तक चलेंगे। प्रतिदिन रोल नंबर के अनुसार 1200 आवेदकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन


जिला कोर्ट में चपरासी व प्रोसेस सर्वर के पद के लिए दिसंबर में आवेदन मांगे गए थे। चपरासी पद के लिए लगभग 6584 और प्रोसेस सर्वर पद के लिए 1406 आवेदन आए थे। इसमें से छंटनी करने के बाद चपरासी पद के लिए 6330 और प्रोसेस सर्वर के लिए 1286 आवेदन शार्ट लिस्ट किए गए। अब इन पदों के लिए तीन फरवरी से साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। फिलहाल चपरासी पद के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं। चपरासी पद की बात करें तो इसके लिए आठवीं कक्षा योग्यता रखी गई है, लेकिन पद के लिए आठवीं से लेकर बीटेक, जेबीटी, एमकाम, बीई योग्यता रखने वाले आवेदकों ने आवेदन किए हैं। इसी प्रकार प्रोसेस सर्वर के लिए योग्यता दसवीं रखी गई है, लेकिन इस पद के लिए एलएलबी, डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, बीटेक, जेबीटी की योग्यता रखने वाले आवेदकों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


अंडरएज, ओवरएज वालों ने भी किए आवेदन
ऐसा नहीं है कि अच्छी योग्यता वालों ने ही इसके लिए आवेदन किए हों, लेकिन निर्धारित आयु से कम आयु वालों ने भी इसके लिए आवेदन किए हैं। आवेदन करने की आयु 18 साल और अधिकतम आयु 42 वर्ष रखी गई है। इसमें ऐसे भी लोग सामने आए हैं, जिनकी आयु 18 साल से कम है। चपरासी पद के लिए ऐसे आवेदनों की संख्या 143 और प्रोसेस सर्वर के लिए 43 किशोरों ने आवेदन किया। इसलिए इनके आवेदन रद्द कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चपरासी पद के लिए किस योग्यता के कितने आए आवेदन

योग्यता आवेदन
आठवीं 395
दसवीं 1967
बारहवीं 3148
बीए 871
बी.काम 43
जेबीटी एक
बीई 41
बीटेक 7
एमकाम 15

प्रोसेस सर्वर पद के लिए किस योग्यता के कितने आए आवेदन
योग्यता आवेदन
दसवीं 292
बारहवीं 680
बीए 228
बीकाम 18
एलएलबी 3
पोस्ट ग्रेजुएट 14
बीटेक 8
जेबीटी 2
डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग एक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed