फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Awareness was created about the ill effects of drug abuse in Bhambheva village.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गांव भम्भेवा में नशे के दुष्प्रभाव के बारे में किया जागरूक

Sun, 26 Oct 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 26 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Awareness was created about the ill effects of drug abuse in Bhambheva village.
25jjrp01- भंभेवा गांव में लोगों को नशे के ​खिलाफ जागरूक करते पुलिस कर्मी। स्रोत-पुलिस
झज्जर। नशा मुक्त हो झज्जर हमारा मुहिम के तहत सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार और मुख्य सिपाही सपना ने गांव भम्भेवा की महिलाओं और पुरुषों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपको यह पता होना चाहिए कि आपका बच्चा क्या कर रहा है। कहीं वह गलत व्यक्तियों की संगत में पड़कर नशे की तरफ तो नहीं बढ़ रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपनी भाग दौड़ भरी जिंदगी में कुछ समय अपने बच्चों के लिए भी निकालना चाहिए। हो सके तो रात के समय इकट्ठा बैठकर खाना खाना चाहिए। इस दौरान आप अपने बच्चों से उनके पूरे दिन के क्रियाकलाप के बारे में जानकारी प्राप्त करें और अपने बच्चों के साथ एक दोस्ताना व्यवहार करें ताकि वह आपको सारी बातें बता दे और आप अपने बच्चों को सही रास्ते पर ला सके।
विज्ञापन

नशा एक भयानक बीमारी है जो पूरे परिवार को ही तबाह कर देती है, इसलिए अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें और उन्हें अच्छे संस्कार दें। अगर फिर भी किसी के परिवार में कोई नशा करता है और वह नशा छोड़ना चाहता है तो उसकी जानकारी हमें दें। हम उनका इलाज सिविल अस्पताल के माध्यम से करवाएंगे। अगर आपके आसपास में कोई नशे की खरीद-फरौख्त करता है तो उसकी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन या फिर मुझे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed