{"_id":"667377c4ef135b7c0504b809","slug":"awareness-is-the-only-way-to-prevent-hiv-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108034-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सजगता ही एचआईवी से बचाव का उपायह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सजगता ही एचआईवी से बचाव का उपायह
Thu, 20 Jun 2024 05:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 20 Jun 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
हादुरगढ़ में हेल्पलाइन नंबर के पोस्टर चस्पा करती स्वयंसेविकाएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहर के वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय के यूथ रैडक्रास व रेड रिबन क्लब तथा आउटरीच सेल की यंसेविकाओं ने एचआइवी/एड्स को लेकर लोगों को जागरूक किया है।
स्वयंसेविकाओं ने सरकार द्वारा चलाई गए 1097 राष्ट्रीय टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर के पोस्टर सार्वजनिक जगहों पर चिपका कर बहादुरगढ़ वासियों को जागरूक करने का प्रयास किया। प्राचार्या डा. राजवंती शर्मा ने छात्राओं को संबोधन में एचआइवी/एड्स के कारणों की चर्चा करते हुए बताया कि केवल सजग व जागरूक युवा ही इस भयंकर बीमारी से अपने आप से व समाज से दूर रख सकते हैं। जागरूक युवा स्वयं नशे से दूर रहकर दूसरों को भी नशे से दूर रहने की प्रेरणा दे सकते हैं क्योंकि नशा ही एचआइवी/एड्स फैलने का मुख्य कारण बन चुका है। कार्यक्रम प्रभारी डा. नेहा नैन ने बताया कि स्वयंसेविकाओं ने 1097 हेल्पलाइन नंबर के पोस्टर मेट्रो स्टेशन, रेलवे रोड व रेलवे स्टेशन पर चिपकाकर आमजन को संदेश दिया है कि इस हेल्पलाइन पर फोन करके कोई भी व्यक्ति जानकारी व सहायता प्राप्त कर एचआइवी/एड्स के प्रति भ्रांतियों से भी दूर रह सकता है। इस मौके पर तमन्ना, महिमा, स्नेहा, सलोनी व प्रीति आदि मौजूद थी।स