फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Avoid going to Delhi from 8th to 10th September, otherwise you may face problems.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली जाने से बचें, वरना हो सकती है परेशानी

Mon, 04 Sep 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 04 Sep 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Avoid going to Delhi from 8th to 10th September, otherwise you may face problems.
बहादुरगढ़। नई दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक होने वाले जी-20 सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इस अवधि में नई दिल्ली जिले के कुछ क्षेत्रों को विनियमित व नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया है। जिस कारण इन दिनों में नई दिल्ली जिला में कई तरह के प्रतिबंध लागू रहेंगे। यहां केवल स्थानीय निवासी, अधिकृत वाहन और आपातकालीन वाहनों को ही जाने की अनुमति होगी। इसलिए परेशानी से बचने के लिए बेहतर होगा कि आप दो दिन दिल्ली जाने का कार्यक्रम टाल दें। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने भी सूचना जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है। बहादुरगढ़ पुलिस ने बॉर्डर पर नाके लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जी-20 के दौरान सुरक्षा उपायों को देखते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने सार्वजनिक सूचना जारी करके 8 से 10 सितंबर तक आम लोगों को नई दिल्ली के विनियमित व नियंत्रित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी है। बताया गया है कि नई दिल्ली जिला 8 सितंबर को शाम 5 बजे से 10 सितंबर को रात 11 बजकर 59 मिनट तक तक नियंत्रित क्षेत्र रहेगा। इसी जिले के वास्तविक निवासियों, अधिकृत वाहनों और आपातकालीन वाहनों को ही सड़क नेटवर्क पर यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। नियंत्रित क्षेत्र में नोएडा लिंक रोड से पुस्ता रोड तक विकास मार्ग, आईटीओ, दिल्ली गेट, राजघाट से गुरुनानक चौक तक जवाहरलाल नेहरू मार्ग, प्रगति मैदान, बाराखंभा रोड-चमन लाल मार्ग पर टॉलस्टाय रोड क्रॉसिंग से गुरुनानक चौक तक का महाराजा रणजीत सिंह मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग (दिल्ली नेहरू एक्सप्रेस वे से टी पॉइंट से कश्मीरी गेट, आईएसबीटी कश्मीरी गेट) शामिल हैं।
विज्ञापन


नियंत्रित क्षेत्र-2 में आवश्यक प्रतिबंध 10 सितंबर को रात 12 बजे से दिन में 2 बजे तक रहेंगे। मध्य, उत्तर, शादहरा, पूर्व और दक्षिण पूर्व जिलों से आने वाली सभी सड़कें इस क्षेत्र में शामिल की गई हैं। डब्ल्यू-पॉइंट, डीडीयू मार्ग, विकास मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरी मार्ग, चमन लाल मार्ग, आसफ अली रोड, महाराजा रणजीत सिंह मार्ग, महात्मा गांधी मार्ग, आईपी फ्लाईओवर, हनुमान सेतु और आईएसबीटी कश्मीरी गेट व सलीमगढ़ बाईपास इस क्षेत्र भी प्रतिबंध वाले क्षेत्र में रखे गए हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, नियंत्रित क्षेत्र-2 में 10 सितंबर को सुबह 5 से दोपहर एक बजे तक प्रतिबंध लागू रहेंगे। इस क्षेत्र में अजमेरी गेट से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड (एसपीएम) की ओर से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, गीता कॉलोनी की ओर से शांति वन चौक, विकास मार्ग की ओर से आईटीओ और जवाहर लाल नेहरू मार्ग की ओर से राजघाट चौक व मिंटो रोड की ओर से गुरुनानक चौक तक का मार्ग शामिल है।रिंग रोड (महात्मा गांधी मार्ग) के अंदर का पूरा क्षेत्र 8 सितंबर को सुबह 5 से 10 सितंबर की मध्य रात्रि तक विनियमित क्षेत्र रहेगा। इस क्षेत्र में यहां के वास्तविक निवासी, अधिकृत वाहन और हवाई अड्डे, पुरानी दिल्ली व नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की यात्रा करने वालों का वाहनों को ही रिंग रोड से आगे नई दिल्ली जिला की ओर सड़क नेटवर्क पर चलने की अनुमति दी जाएगी। शहर थाना बहादुरगढ़ के प्रभारी अशोक कुमार ने लोगों से कहा है कि वे दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एडवायरी का पालन करके सहयोग करें। कहा कि जी-20 को देखते हुए बहादुरगढ़ पुलिस भी अलर्ट रहेगी। टीकरी बॉर्डर और झाड़ोदा बॉर्डर समेत सभी जरूरी स्थानों पर दिल्ली जाने वाले वाहनों की सुरक्षा जांच भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सब खुला रहेगा
दिल्ली पुलिस आयुक्त की सूचना के अनुसार, नई दिल्ली जिला के प्रतिबंध वाले इलाकों में दूध, सब्जियां, फल व दवाएं आदि उपलब्ध रहेंगे। नई दिल्ली जिला को छोड़ बाकी दिल्ली में बाजार भी हर जगह खुले रहेंगे। नई दिल्ली मेट्रो सेवाएं हर रोज की तरह चलेंगी।

दैनिक यात्री संघ ने भी अपील की
दैनिक यात्री समिति बहादुरगढ़ ने लोगों को 8 से 10 सितंबर तक नई दिल्ली जिले में जाने से बचने की सलाह दी है। समिति के संयोजक सतपाल हाडा ने नागरिकों से कहा है कि जी-20 के दौरान सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने में दिल्ली पुलिस की मदद करें और इस दौरान नई दिल्ली जिला में जाने से बचकर खुद भी परेशानी से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed