फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Automobile business booms during wedding season

Jhajjar-Bahadurgarh News: शादियों के सीजन में ऑटोमोबाइल कारोबार में उछाल

Mon, 01 Dec 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 01 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Automobile business booms during wedding season
फोटो 55 : बहादुरगढ़ शहर में एक वाटिका में शादी समारोह के दौरान लोग। संवाद
बहादुरगढ़। दिवाली के बाद शुरू हुए शादियों के सीजन में व्यापारियों के चेहरे खिले हैं। सीजन में होटल, ऑटो मोबाइल, वाटिका, बैंक्वेट हॉल, किराना, सोना-चांदी, फर्नीचर का व्यापार नई रंगत पर पहुंच गया है। वाटिका संचालकों के मुताबिक 4 दिसंबर तक बुकिंग फुल है। ज्वेलर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर के कारोबार में उछाल देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि देवउठनी एकादशी से लेकर अब तक बहादुरगढ़ में 150 से अधिक दुपहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद शादियों का सीजन ऑटो सेक्टर के लिए गोल्डन समय माना जाता है। इसकी शुरुआत देवउठनी एकादशी से होती है। इस बार एकादशी 2 नवंबर को थी। उस दिन से 30 नवंबर तक 150 से अधिक दुपहिया और चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। शादी समारोह होने से फर्नीचर, कैटरिंग, किरयाणा की दुकानों में भी खूब रौनक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि इस बार शादियों के सीजन में कारोबार अच्छा हो रहा है। वाहनों के अच्छे कारोबार के चलते डीलरों के चेहरे खिल गए हैं। हुंडई कारों के शोरूम के मैनेजर देवेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों की ओर से अच्छा रिस्पांस है। साथ ही वाहनों की मैन्यूफैक्चरिंग अच्छी होने की वजह से लोगों को डिलिवरी भी ठीक समय से हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे रोड पर स्थित गारमेंट्स के व्यवसायी बिरजू ने बताया कि अब ठंड की शुरुआत होने लगी है। शादी समारोह में गर्म कपड़ों की अच्छी मांग देखी जा रही है। शादियों के चलते कारोबार काफी अच्छा रहा है। अभी एक और सप्ताह और ज्यादा शादियां हैं। इस दौरान अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।

नजफगढ़ रोड पर वाटिका संचालक दिनेश मित्तल ने बताया कि दिसंबर में शादियों के लिए शहर के होटल, वाटिका फुल है। लोग अब समारोह में जमकर खर्च कर रहे हैं। शादियों में फिर से ज्यादा मेहमानों को बुलाने का ट्रेंड देखने को मिल रहा है।


हरियाणा स्वर्णकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन वर्मा ने बताया कि दिवाली पर सोने-चांदी के भाव तेज थे लेकिन बाद में कमी देखने को मिली। इस दौरान लोगों ने शादियों की बहुत अच्छी खरीदारी की। जो लगातार जारी है। 10 दिसंबर तक अच्छे मुहूर्त हैं। शादी समारोह का सीजन सराफा के लिए अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed