फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Auto driver fired, narrowly escapesm bhadurgarh news

आटो चालक पर चलाई गोली, बाल-बाल बचा

Sun, 08 Jan 2017 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Sun, 08 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

बीती रात टीकरी बार्डर पर दो युवकों ने एक आटो चालक के साथ मारपीट करने के बाद उस पर गोली चला दी। इस हमले में आटो चालक बाल-बाल बच गया। आटो चालक की शिकायत पर पुलिस ने 307 के तहत माला दर्ज कर आरोपियाें की तलाश शुरू कर दी है।
मूलत: गांव छारा का निवासी धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से बहादुरगढ़ में झज्जर रोड स्थित एक कालोनी में रह रहा है। वह टीकरी बार्डर-बहादुरगढ़ रूट पर आटो चलाता है। रोजाना की तरह शुक्र वार की रात करीब साढ़े 10 बजे वह टीकरी बार्डर पर सवारियाें का इंतजार कर रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो युवकों ने वहां आकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस में दी शिकायत में धर्मेंद्र ने कहा है कि पहले तो भूरू नाम के युवक ने उसके साथ मारपीट की। इसी झगड़े में भूरू के साथी (अज्ञात) ने उस पर जान से मारने की नीयत से निशाना साधा कर गोली चला दी। पिस्तौल से निकली गोली उसके कान के पास से होकर चली गई और वह बाल-बाल बच गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर काफ ी लोग इकट्ठे हो गए, लेकिन दोनों हमलावर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन

उधर, एमआईई चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की नीयत में गोली चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed