{"_id":"66e6346b830cf6183e070c97","slug":"atul-dhankhar-won-4-medals-including-two-gold-in-school-state-swimming-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109844-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अतुल धनखड़ ने स्कूल स्टेट स्विमिंग में दो स्वर्ण समेत 4 पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अतुल धनखड़ ने स्कूल स्टेट स्विमिंग में दो स्वर्ण समेत 4 पदक जीते
Sun, 15 Sep 2024 06:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 15 Sep 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 53 : अतुल धनखड़, तैराक।
बहादुरगढ़। शहर के शक्ति नगर में रहने वाले 11वीं कक्षा के छात्र अतुल धनखड़ ने स्कूल स्टेट स्विमिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में कोच नरेंद्र और पदमपाल की देखरेख में तैराकी का प्रशिक्षण ले रहा है।
अतुल धनखड़ ने हरियाणा तैराकी संघ द्वारा आयोजित राज्य तैराकी प्रतियोगिता में भी एक स्वर्ण, दो रजत पदक हासिल किए थे। हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित स्कूल स्टेट तैराकी प्रतियोगिता में अतुल धनखड़ ने 200 आईएम और 4 गुणा 100 फ्री स्टाइल रिले में पहला स्थान हासिल किया है।
वहीं 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में दूसरा और 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में तीसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल स्टेट स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 सितंबर तक सिरसा में किया गया था। अतुल धनखड़ के प्रदर्शन से स्कूल स्टॉफ और साथी खिलाड़ी भी उत्साहित हैं। हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री ने भी अतुल को उज्ज्वल भविष्य की कामना की।