फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Attention Hisar: Jewellery and cash worth lakhs stolen from army family in Kisan Express

हिसार के ध्यानार्थ : किसान एक्सप्रेस में फौजी परिवार के लाखों के गहने और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Attention Hisar: Jewellery and cash worth lakhs stolen from army family in Kisan Express

विज्ञापन
बहादुरगढ़। परिवार सहित हिसार लौट रहे सेना के जवान गोविंदा किसान एक्सप्रेस में चोरी का शिकार हो गए। बहादुरगढ़ क्षेत्र में दो शातिर युवकों ने चालाकी से उनका बैग ऊपर रखवाकर उसमें रखे लाखों रुपये के आभूषण, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। हिसार पहुंचने पर परिवार को वारदात का पता चला।
गोविंदा मूलरूप से उड़ीसा के रहने वाले हैं और फिलहाल हिसार कैंट स्थित 42 आर्म्ड रेजिमेंट में तैनात हैं। वह परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने उड़ीसा गए थे। दो मई को वापसी के दौरान तीन मई को नई दिल्ली से हिसार जाने के लिए किसान एक्सप्रेस में सवार हुए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ट्रेन में उनकी ऊपरी सीट पर बैठे दो युवकों ने पहले पानी की बोतल नीचे गिरा दी। इसके बाद बहाने से उनका बैग ऊपर रखवा लिया। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी बैग से सामान चोरी कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार पहुंचने पर जांच करने पर सोने का हार, मंगलसूत्र, चूड़ियां, झुमके, चेन, डायमंड झुमके, चांदी की पायल, कमरबंद, अंगूठियां, 20,700 रुपये व दस्तावेज चोरी मिले।

पीड़ित परिवार ने हिसार जीआरपी में शिकायत दी। वहां जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला बहादुरगढ़ जीआरपी को भेजा गया। जीआरपी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश का कहना है कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed