फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Attendant and doctor clash, chaos in the hospital

Jhajjar-Bahadurgarh News: तिमारदार और डॉक्टर उलझे, अस्पताल में बखेड़ा

Tue, 04 Jun 2024 05:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 04 Jun 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Attendant and doctor clash, chaos in the hospital
नागरिक अस्पताल में महिला से बातचीत करते पुलिसकर्मी। संवाद
बहादुगढ़। नया गांव निवासी एक महिला ने शहर के सरकारी अस्पताल में इमरजेंसी पर तैनात डॉक्टर पर उनके बेटे का इलाज न करने का आरोप लगाया। दरअसल, महिला के बेटे के साथ रविवार की रात बालौर चुंगी पर कई युवकों ने मार पिटाई की थी। इसमें वह घायल हो गया था। महिला उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थी, लेकिन डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। महिला के गुस्से को देखकर अस्पताल के डॉक्टर ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। हालांकि दोनों पक्षों में से किसी की तरफ से भी पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

नया गांव निवासी महिला रेनू ने बताया कि रविवार की रात उसका बेटा राहुल अपनी बहन की सहेलियों को छोड़कर बालौर रोड से वापस आया रहा था। जब वह बालौर चुंगी पर पहुंचा तो उसके साथ कुछ युवकों ने बिना किसी वजह के मारपीट शुरू कर दी। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और वे सेक्टर-9 चौकी में आ गए। चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें सुबह अस्पताल में पहुंचकर इलाज कराने की बात कही। सोमवार की सुबह महिला अपने बेटे को लेकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंची। महिला का आरोप है कि यहां पर चिकित्सक ने राहुल का इलाज करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि वह रात को अस्पताल क्यों नहीं आए। इसी को लेकर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा देख अस्पताल के चिकित्सक ने 112 नंबर पर कॉल करते हुए पुलिस को बुला लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने महिला को शांत कराने का प्रयास किया। चिकित्सक और महिला के बीच बहस होती रही। करीब एक घंटा हंगामा चला। बाद में चिकित्सकों ने राहुल को भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन


किसी का उपचार करने से मना नहीं किया : चिकित्सक
अस्पताल के डाॅ. संजय ने बताया कि महिला अपने बेटे का इलाज कराने के लिए आई थी, अस्पताल में और भी कई मरीज थे जिनका इलाज किया जा रहा था। इसी दौरान महिला ने हंगामा कर दिया। उन्होंने उन मरीजों को देखने बाद महिला के बेटे की भी जांच शुरू कर दी थी। उन्होंने उपचार करने से मना नहीं किया था। ये आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...

मेरे संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं आया है। यदि आता है तो इसकी जांच करवाई जाएगी।

-डॉ. विनय देशवाल, एसएमओ



वर्जन...

नागरिक अस्पताल में महिला द्वारा हंगामा करने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को शांत कराया गया। दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

-हरीश कुमार, एसएचओ, थाना शहर बहादुरगढ़।



-फोटो 61 : नागरिक अस्पताल में महिला से बातचीत करते पुलिसकर्मी। संवाद

-फोटो 62 : नागरिक अस्पताल में महिला से बातचीत करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed