{"_id":"61abbfb0588846078a1499ee","slug":"attempted-theft-by-uprooting-the-shutter-of-the-shop-jhjhar-news-rtk631783899","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का शटर उखाड़कर चोरी का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का शटर उखाड़कर चोरी का किया प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। शहर के आंबेडकर चौक के पास शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे चोरों ने एक जनरल स्टोर के शटर को दोनों ओर से उखाड़ने का प्रयास किया। पूरा मामला साथ लगी दुकान के सीसीटीवी की फुटेज में दिखाई दे रहा है, लेकिन पूरी तरह से पहचान नहीं हो पाई है।
सीसीटीवी में चोर शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे आंबेडकर चौक से मुख्य मार्केट में जाने वाली गली में आता हुआ दिखाई दे रहा है। चोर ने लोहे की रॉड से शटर के दोनों ओर की पत्तियों को उखाड़ने का प्रयास किया। राहगीर आने पर चोर मौके पाकर भाग गया। दुकानदार रवि ने बताया कि सुबह लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उसकी दुकान पर चोरी करने के लिए शटर के दोनों ओर की पत्तियों को उखाड़ने का प्रयास किया गया है। उसने व्यापार मंडल झज्जर के अध्यक्ष राकेश अरोड़ा को इसकी सूचना दी व काफी व्यापारी यहां इकट्ठे हुए। उन्होंने शहर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित दुकानदार रवि ने बताया कि उसने शहर के थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि शहर के छिकारा चौक से लेकर चोपटा बाजार तक दुकानों की सुरक्षा के लिए 7 नेपाली चौकीदार रखे हुए हैं जो रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक ड्यूटी दे रहे हैं। इसके अलावा पुलिस भी समय-समय पर गश्त लगाती रहती है। उन्होंने मांग की कि सर्दी के मौसम में कोहरा ज्यादा होने के कारण कम दिखाई देने पर दुकानों में चोरी की घटनाएं हो सकती है। इसलिए पुलिस अपनी गश्त और बढ़ाएं। वहीं शहर थाना प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि मौका मुआयना करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके।