फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Attempt to steal oil from IOC's underground pipeline

Jhajjar-Bahadurgarh News: आईओसी की भूमिगत पाइप लाइन से तेल चोरी करने की कोशिश

Wed, 14 Aug 2024 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 14 Aug 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Attempt to steal oil from IOC's underground pipeline
बहादुरगढ़। गांव छारा से गुजर रही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की पाइपलाइन के साथ छेड़छाड़ हुई है। वॉल्व लगाकर तेल चोरी का प्रयास किया गया है। कंपनी के अधिकारियों द्वारा इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी गई है। मांडोठी चौकी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आईओसीएल उत्तरी क्षेत्र के ऑप्रेशन मैनेजर हंसराज मीना ने कहा है कि पानीपत से शुरू हुई उनकी एक पाइपलाइन विभिन्न गांवों से होते हुए रेवाड़ी तक जाती है। बहादुरगढ़ के गांव छारा से भी भूमिगत लाइन गुजर रही है। 4 अगस्त को लाइन से छेड़छाड़ की आशंका पर यंत्र के जरिये निरीक्षण किया गया। 9 अगस्त को छारा में पाइपलाइन में छेड़छाड़ वाली जगह की पहचान हुई, लेकिन तब बरसात के कारण साइट पर पानी भरा हुआ था। फिर 12 अगस्त को खुदाई की गई तो पाइप लाइन पर रेत की बोरियां मिली। बोरियां हटाई तो उसके नीचे पाइप पर दो इंच का निप्पल वेल्ड हुआ मिला। शातिरों ने तेल चोरी के मकसद से लाइन को पंक्चर कर वाल्व लगाने का प्रयास किया है। आईओसीएल भारत सरकार का उपक्रम है। शातिरों ने सरकार को हानि पहुंचाने का प्रयास किया है। पुलिस मामले में जांच कर आरोपियों का पता लगाए। उधर, मांडोठी चौकी पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

...तो हो सकता है बड़ा हादसा
आईओसी अधिकारियों ने बताया कि तेल की पाइप लाइन लाइन में ज्वलनशील पदार्थ का काफी तेज बहाव रहता है। लाइन से छेड़छाड़ करने पर विस्फोट की आशंका बनी रहती है। आरोपियों की इस कोशिश से बड़ी घटना भी हो सकती थी। पुलिस को इसे गंभीरता से लेकर आरोपियों को जल्द पकड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed