फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Attempt to snatch a car, three accused arrested

गाड़ी छीनने का प्रयास, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Feb 2022 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Attempt to snatch a car, three accused arrested
गाड़ी छीनने का प्रयास, तीन आरोपी काबू
विज्ञापन

सड़क पर लेटकर रोकी कार, आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बहु- मकड़ाना मार्ग पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। बहु- मकड़ाना मार्ग पर सड़क बीच में लेट कर युवकों ने एक कार को लूटने का प्रयास किया। कार चालक व पुलिस की सतर्कता से तीन युवकों को काबू कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी प्रभारी झाड़ली के उपनिरीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि बुधवार की रात तीन आरोपियों ने साजिश के तहत गाड़ी को रुकवा कर चालक के साथ मारपीट करके गाड़ी छीनने की कोशिश की थी। वारदात की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि दीपक निवासी गांव दुधवा हाल शीतल नगर रोहतक ने शिकायत देते हुए बताया था कि वह अपने एक साथी के साथ मिलकर 2 फरवरी को अपनी कार को लेकर किसी कार्य से गांव अंबोली जा रहे थे। रात के समय जब वह गांव मकड़ाना से बहू रोड पर रास्ते में गांव खोरड़ा में सरकारी स्कूल से बहू की तरफ निकले तो एक लड़का सड़क पर लेटा हुआ था। उन्होंने सहायता के उद्देश्य से कार रोकी तो दूसरे लड़के ने आकर गाड़ी से चाबी निकालने की कोशिश की। फिर एक लड़का और आ गया। तीनों ने हाथापाई करके गाड़ी छीनने की कोशिश करने लगे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस चौकी झाड़ली में तैनात मुख्य सिपाही जगबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां से तीन आरोपियों को काबू किया गया। वारदात के संबंध में दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में पहचान निशांत, आशीष व अमित निवासी गांव खोरड़ा जिला झज्जर के तौर पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed