फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Attacked with a sharp object and snatched four thousand rupees

Jhajjar-Bahadurgarh News: नुकीली वस्तु से हमला कर छीने चार हजार रुपये

Sat, 11 Mar 2023 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Attacked with a sharp object and snatched four thousand rupees
बहादुरगढ़। शहर के देवी लाल पार्क में एक फैक्टरी कर्मी के मुंह पर नुकीली वस्तु से वार करके चार हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं उसके हाथ पर चाकू से भी वार किया गया। पीड़ित ने इस संबंध में सेक्टर-6 थाना में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वारदात दिल्ली निवासी उमेश के साथ हुई है।
विज्ञापन

उमेश एक कंपनी में काम करता है और वह ड्यूटी खत्म करके ऑटो में बैठकर सांखोल गांव आया था। सुबह करीब 10 बजे उसने एक्सिस बैंक के एटीएम से पैसे निकाले थे। इसके बाद वह देवी लाल पार्क के अंदर से होते हुए ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन की तरफ जा रहा था। उमेश के अनुसार पार्क में उसे दो लड़के मिले और कहने लगे उन्हें पैसे की जरूरत है। हमें पैसे दे दो। इस पर उमेश ने कहा कि वह उन्हें नहीं जानता। इसी बीच किसी ने पीछे से उसे पकड़ लिया और उसके चेहरे पर बाई तरफ नुकीली वस्तु से चोट मार दी। उसने अपने आप को संभाला तो युवकों ने मिलकर उसकी पैँट की जेब से जबरदस्ती पर्स छीन लिया। पर्स में चार हजार रुपये थे। उमेश ने उन लड़कों को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन जिस लड़के ने उससे रुपये मांगे थे, उनमें से एक ने अपने हाथ में लिए हुए चाकू से उसके दाहिने हाथ पर वार किया। दूसरे ने अपने हाथ में लिए हुए पेचकस से उसके बाएं हाथ पर चोट मार दी और पर्स से चार हजार रुपये निकालकर पर्स को वहीं फेंककर मौके से भाग गए। इसके बाद उसने अपनी कंपनी में सूचित किया। वह इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद वह निजी अस्पताल में आ गया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed