फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   At Rajiv Gandhi Stadium, broken poles and dilapidated poles are a possibility; an accident could happen at any time.

Jhajjar-Bahadurgarh News: राजीव गांधी स्टेडियम में कहीं टूटे तो कहीं जर्जर पोल, कभी भी हो सकता है हादसा

Thu, 27 Nov 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 27 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
At Rajiv Gandhi Stadium, broken poles and dilapidated poles are a possibility; an accident could happen at any time.
26jjrp27- शेरिया गांव के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लटका बास्केटबाल पोल। संवाद
झज्जर/बेरी। जिले के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में जहां खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं की कमी है, वहीं बास्केटबाॅल पोलों की हालत भी खराब है। एक-दो खेल ग्राउंड को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर बास्केटबाॅल पोल या तो जर्जर हो चुके हैं या फिर क्षतिग्रस्त होकर लटके हुए हैं। उनकी सुध सालों से खेल विभाग ने नहीं ली है, ऐसे में वहां भी हादसे होने का डर बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले में कुल 17 राजीव गांधी खेल स्टेडियम हैं, जहां पर अलग-अलग खेल के कोच खिलाड़ियों को प्रेक्टिस करवाते हैं। इन सभी 17 राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बास्केटबाॅल कोट बनाया हुआ है। जब राजीव गांधी खेल स्टेडियम का निर्माण हुआ था तब बास्केटबाॅल कोट बनाना अनिवार्य किया गया था। इन राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लगभग 6 साल पहले खेलों का सामान आया था।
विज्ञापन

उस समय बास्केटबाॅल के पोल भी लगाए गए थे। तब से लेकर आज तक यह पोल जर्जर हो चुके हैं तो कहीं टूटे हैं, लेकिन इनकी सुध नहीं ली गई है। वहीं खेल विभाग की तरफ से सभी जिलों के खेल स्टेडियम और वहां लगे उपकरणों के बारे में रिपोर्ट मांगी है। विभाग की तरफ से जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाव में टूटे पड़े पोल
राजीव गांधी खेल स्टेडियम तलाव का जब दौरा किया गया तो हालात खराब निकले। राजीव गांधी खेल स्टेडियम तलाव के बास्केटबाॅल कोट में दोनों तरफ पोल लगे हुए थे, लेकिन इनकी हालत जर्जर हो चुकी थी। सरफेस टूटा हुआ था और पूरे पोल पर जर्जर हालत में था। यदि कोई गलती से भी यहां प्रेक्टिस करें तो यह कभी भी टूटकर गिर सकता है। इस तरफ खेल विभाग का कोई ध्यान नहीं है।

शेरिया गांव में टूटकर लटका पड़ा पोल
राजीव गांधी खेल स्टेडियम शेरिया में भी बास्केटबाॅल पोल टूटा पड़ा है और जर्जर हालत में है। पिछले कई सालों से पोल टूटकर लटका हुआ है, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है, लेकिन इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

बास्केटबाॅल का जिले में केवल एक कोच
जिले में बास्केटबाॅल का केवल एक ही कोच है। उनकी नियुक्ति भी छारा के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में है। यहां पर कई खिलाड़ी प्रेक्टिस करने के लिए आते हैं। यहां पर भी बास्केटबाॅल पोल की हालत खराब है। यहां दो ग्राउंड हैं। दोनों में से केवल एक ग्राउंड पर बास्केटबाॅल पोल ठीक है, लेकिन वह हल्के हैं। यह पोल भी कुछ साल पहले वेलफेयर के जरिये किसी से लगवाए गए थे। खेल विभाग की तरफ से सालों से सामान नहीं दिया गया।

6 साल से की जा रही सामान की मांग
बास्केटबाॅल कोच की तरफ से सालों से सामान की मांग की जा रही है। लगभग 6 साल पहले ही खेल विभाग की तरफ से सामान भेजा गया था। उसके बाद से सामान नहीं आया। कोच की तरफ से मांग भी की गई, लेकिन विभाग की तरफ से सामान नहीं भेजा गया।
बोले खिलाड़ी
सालों पहले गांव में सरकार की तरफ स्टेडियम तो बना दिया गया, लेकिन स्टेडियम किसी प्रकार की कोई सुविधा नही हैं। यहां न तो पीने का पानी है और न ही शौचालय की व्यवस्था है। बास्केटबाॅल के पोल भी जर्जर हालत में हैं।
- नितिन खिलाड़ी

एक तरफ तो सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है वहीं दूसरी ओर गांव शेरिया में स्टेडियम के हालात बदहाल है। स्टेडियम में किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं हैं। सफाई व्यवस्था की बात करे तो खुद खिलाड़ी स्टेडियम में सफाई करते हैं।
- शुभम, खिलाड़ी

गांव शेरिया में बना स्टेडियम खेल विभाग की अनदेखी का शिकार हो रहा हैं। स्टेडियम में हॉल की खिड़कियां, पंखे और शौचालय के दरवाजे टूटे हुए हैं। सालों पहले सरकार की तरफ से स्टेडियम के नाम पर बिल्डिंग बना कर छोड़ दी, लेकिन आज तक स्टेडियम में कोई सुविधा उपलब्ध नही हुई हैं।
- सन्नी, खिलाड़ी


राजीव गांधी खेल स्टेडियमों की मरम्मत करवाई जानी है। उनकी राशि पीडब्ल्यूडी बीएंडआर को भेज दी गई है। जहां तक खेल उपकरण की बात है तो वह विभाग की तरफ से नहीं आया है। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में जो बास्केटबाॅल पोल खराब हालत में हैं, उनको हटवा दिया जाएगा। विभाग की तरफ से सभी स्टेडियम की रिपोर्ट मांगी गई है।

- सतेंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी

26jjrp27- शेरिया गांव के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लटका बास्केटबाल पोल। संवाद

26jjrp27- शेरिया गांव के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लटका बास्केटबाल पोल। संवाद

26jjrp27- शेरिया गांव के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लटका बास्केटबाल पोल। संवाद

26jjrp27- शेरिया गांव के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लटका बास्केटबाल पोल। संवाद

26jjrp27- शेरिया गांव के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लटका बास्केटबाल पोल। संवाद

26jjrp27- शेरिया गांव के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लटका बास्केटबाल पोल। संवाद

26jjrp27- शेरिया गांव के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लटका बास्केटबाल पोल। संवाद

26jjrp27- शेरिया गांव के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लटका बास्केटबाल पोल। संवाद

26jjrp27- शेरिया गांव के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लटका बास्केटबाल पोल। संवाद

26jjrp27- शेरिया गांव के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में लटका बास्केटबाल पोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed