{"_id":"b532d9d76138be912d70b205438d2af8","slug":"at-any-cost-jat-will-get-reservation-sanjeev-balyan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर हाल में जाटों को मिलेगा आरक्षण : संजीव बाल्याण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर हाल में जाटों को मिलेगा आरक्षण : संजीव बाल्याण
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
Updated Wed, 25 Nov 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बाल्याण ने जाट आरक्षण मामले को लेकर स्पष्ट किया कि हर हाल में उनका छीना हुआ हक पहले से अच्छी मजबूती से दिलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसी कि इतनी हिम्मत नहीं है कि आरक्षण के लाभ से उन्हें वंचित रखा जाए। हर हाल में जाटों को आरक्षण मिलकर ही रहेगा। वे मंगलवार को बहादुरगढ़ की सर छोटूराम धर्मशाला में आयोजित जयंती समारोह में शिरकत करने आए थे।
बाल्याण ने सख्त लहजे में बिना नाम लिए कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राज कुमार सैनी व पूर्व विधायक रोशनलाल आर्य पर निशाना साधा। इशारों की इशारों में उन्होंने कहा कि सर छोटूराम और जाट आरक्षण पर टिप्पणी करने वालों की इतनी हिम्मत नहीं कि उनका नाम भी अपनी जुबां से लिया जाए।
भाजपा नेता ने कहा कि अभद्र भाषा नहीं बोलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण हर हाल में मिलकर रहेगा। इसे कोई रोकने वाला नहीं है।
जाट समाज और सर छोटूराम पर हुई अभद्र टिप्पणियों से नाराज दिख रहे केंद्रीय कृषि मंत्री बाल्याण ने कहा कि पहले जो आरक्षण मिला था वो कमियों के साथ था, लेकिन इस बार जब आरक्षण मिलेगा तो कानून बनाकर मिलेगा और सुप्रीम कोर्ट भी उसे नहीं हिला पाएगा। उन्होंने सर छोटूराम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी वजह से ही जमीन आज किसान के पास है और उन पर ओछी टिप्पणी करने वालों की अपने मुंह से नाम लेना भी उन्हें बड़ा करना होगा।
विज्ञापन
बाल्याण ने प्रदेश में धान घोटाले के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हुड्डा जो बीजेपी नेताओं पर आरोप लगा रहे हैं उससे वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जहां तक हरियाणा की बात है तो धान के सवाल का जवाब यहां के कृषि मंत्री देंगे। वहीं जब उनसे पूछा गया कि अब धान का भाव कैसे बढ़ रहा है तो उन्होंने कहा कि अगर कोई घोटाला हुआ है तो वो जेल जरूर जाएगा।