{"_id":"65ab5960d1ca39866904460a","slug":"asi-arrested-in-jhajjar-for-taking-bribe-of-40-thousand-in-return-for-getting-him-out-of-case-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar: केस से निकालने की एवज में 40 हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, विजिलेंस ने बेरी थाने में मारी रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar: केस से निकालने की एवज में 40 हजार की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार, विजिलेंस ने बेरी थाने में मारी रेड
Sat, 20 Jan 2024 10:55 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 20 Jan 2024 10:55 AM IST
सार
आरोपी एएसआई ने अनिल को 40 हजार के साथ बेरी थाने में बुलाया। शुक्रवार देर शाम को अनिल 40 हजार लेकर बेरी थाने में पहुंचा और रिश्वत की राशि रामअवतार को दे दी। जैसी ही राशि अनिल ने दी तो उसने विजिलेंस को इशारा कर दिया। विजिलेंस को इशारा पाते ही मौके से रामअवतार को रिश्वत की राशि सहित पकड़ लिया
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झज्जर के बेरी थाने में दर्ज लड़ाई-झगड़े के एक केस से दो आरोपियों को निकालने की एवज में 40 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने एएसआई राम अवतार को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने उसके खिलाफ भष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया हैं।
विज्ञापन
विजिलेंस को अनिल नामक युवक ने शिकायत दी थी कि उनके परिवार के 6 लोगों के खिलाफ बेरी थाना में लड़ाई-झगड़े का केस दर्ज हैं। इस केस में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनको जमानत मिल गई थी। अब दो लोगों को केस से बाहर निकालने की एवज में राम अवतार 40 हजार रूपये की रिश्वत कि मांग कर रहा हैं। इस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम का गठन किया।
विज्ञापन
आरोपी एएसआई ने अनिल को 40 हजार के साथ बेरी थाने में बुलाया। शुक्रवार देर शाम को अनिल 40 हजार लेकर बेरी थाने में पहुंचा और रिश्वत की राशि रामअवतार को दे दी। जैसी ही राशि अनिल ने दी तो उसने विजिलेंस को इशारा कर दिया। विजिलेंस को इशारा पाते ही मौके से रामअवतार को रिश्वत की राशि सहित पकड़ लिया और राशि भी बरामद कर ली। विजिलेंस ने उसके खिलाफ केस दर कर लिया है।
विज्ञापन
विजिलेंस इंस्पेक्टर प्रोमिला ने बताया की अनिल ने एएसआई रामअवतार के खिलाफ 40 हजार की रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। इस पर रामअवतार को रिश्वत लेते हुए पकड़ा हैं। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं।