{"_id":"65aacf3f6d155cedf80d0348","slug":"asi-arrested-for-taking-bribe-of-rs-40000-in-return-for-being-removed-from-the-case-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7331-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: केस से निकालने के एवज में 40 हजार की रिश्वत लेता एएसआई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: केस से निकालने के एवज में 40 हजार की रिश्वत लेता एएसआई गिरफ्तार
Sat, 20 Jan 2024 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 20 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। विजिलेंस की गिरफ्त में रिश्वत लेने का आरोपी एएस आई (रुमाल से मुंह धके हुए) फोटो-संवाद
झज्जर। बेरी थाने में दर्ज लड़ाई-झगड़े के केस से दो आरोपियों को निकालने के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने बेरी थाने के एएसआई रामअवतार को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विजिलेंस को अनिल नामक युवक ने शिकायत दी थी कि उनके परिवार के 6 लोगों के खिलाफ बेरी थाना में लड़ाई-झगड़े का केस दर्ज है। इसमें चार लोगों को गिरफ्तार किया और उनको जमानत मिल गई थी। अब दो लोगों को केस से बाहर निकालने की एवज में रामअवतार 40 हजार रुपये की रिश्वत कि मांग कर रहा है। इस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम का गठन किया। आरोपी एएसआई ने अनिल को 40 हजार के साथ बेरी थाने में बुलाया। शुक्रवार देर शाम को अनिल 40 हजार रुपये लेकर बेरी थाने पहुंचा और रिश्वत की राशि रामअवतार को दे दी। जैसी ही राशि अनिल ने दी तो उसने विजिलेंस को इशारा कर दिया। विजिलेंस इशारा पाते ही मौके से रामअवतार को रिश्वत की राशि सहित पकड़ लिया और राशि भी बरामद कर ली। विजिलेंस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। विजिलेंस इंस्पेक्टर प्रोमिला ने बताया कि अनिल ने एएसआई रामअवतार के खिलाफ 40 हजार की रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। इस पर रामअवतार को रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।