फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   as sanitation workers went on strike.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नए साल पर लगे कूड़े के ढेर, सफाई कर्मचारी हड़ताल पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
as sanitation workers went on strike.
फोटो-11: बहादुरगढ़ के पुराना कोर्ट रोड के पास पड़ा कूड़ा। संवाद
बहादुरगढ़। ठेके के तहत लगे सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को नगर परिषद के गेट पर नगर परिषद प्रशासन व ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण अधिकांश शहर में नव वर्ष के पहले ही दिन गंदगी का सामना करना पड़ा। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। सफाई कर्मचारी विजय, अलीन, मोनू, इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने बताया कि ठेका प्रथा बंद किया जाए और उन्हें नगर परिषद में अनुबंध पर भर्ती किया जाए।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि उन्हें दो माह से सैलरी नहीं मिल रही। करीब एक साल से उनका शोषण हो रहा है। 17 दिसंबर को नगर परिषद की सामान्य बोर्ड की बैठक में सफाई ठेका रद्द करने का फैसला लिया गया था लेकिन अब फिर ठेके के तहत काम करने की बात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती और ठेका प्रथा बंद नहीं होती तब तक वे हड़ताल जारी रखेंगे और काम नहीं करेंगे।

फोटो-11: बहादुरगढ़ के पुराना कोर्ट रोड के पास पड़ा कूड़ा। संवाद

फोटो-11: बहादुरगढ़ के पुराना कोर्ट रोड के पास पड़ा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed