{"_id":"677994cacf5352a6100cb658","slug":"as-pollution-increases-restrictions-of-grap-3-are-imposed-bs4-diesel-trucks-will-not-be-able-to-go-to-delhi-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-112051-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण बढ़ते ही लगी ग्रैप 3 की बंदिशे, दिल्ली नहीं जा सकेंगे बीएस 4 के डीजल ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण बढ़ते ही लगी ग्रैप 3 की बंदिशे, दिल्ली नहीं जा सकेंगे बीएस 4 के डीजल ट्रक
Sun, 05 Jan 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़/झज्जर। नए साल में पहली बार प्रदूषण का स्तर 400 को पार कर गया। इसके साथ ही कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) की ओर से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। अब दिल्ली में डीजल ट्रकों के जाने पर पाबंदी लगाई गई है। बहादुरगढ़ में शनिवार को एक्यूआई 405 दर्ज किया गया है।
दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ शहरवासियों को प्रदूषण का सामना करना पड़ा। इससे आंखों में जलन हुई। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी यही स्थिति बनी रहने का अनुमान है। सीएक्यूएम के ग्रैप-3 लागू करने का मकसद है कि प्रदूषण में स्थानीय वजहों से और अधिक इजाफा न हो। प्रशासनिक अधिकारियों को सख्ती के साथ नियमों का पालन करने के आदेश दिए गए हैं। सीएक्यूएम ने सिटिजन चार्टर भी लागू किया है। प्रदूषण के स्तर के अनुरूप ग्रैप के विभिन्न चरण लागू किए जाएंगे या हटाए जाएंगे।
ग्रैप नियमों की अनदेखी करने पर होगी कार्रवाई
झज्जर के उपायुक्त प्रदीप दहिया ने नगर परिषद, नगर पालिका, एसएसआईआईडीसी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एचएसवीपी, खनन, निर्माण कार्य से जुड़े विभागों को निर्देश दिए कि वे जिले में कंस्ट्रक्शन साइट व औद्योगिक इकाइयों की नियमित रूप से विजिट करते हुए चेकिंग करें और ग्रैप नियमों की अनदेखी, अनियमितताएं व कोताही पाए जाने पर उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए तत्काल कार्रवाई करें।
विज्ञापन
ग्रैप-3 में होने वाली रोक
- बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल की प्राइवेट गाड़ियों पर बैन (दिव्यांगों को छूट)
- बीएस-4 या इससे कम स्टैंडर्ड के हल्के मालवाहक डीजल ट्रक के दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं (जरूरी वस्तुओं वाले ट्रकों को छूट)
- निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक।
-सरकारी और पब्लिक का समय अलग होगा।
सिटिजन चार्टर
- छोटी दूरी पर आने-जाने के लिए पैदल चलें या साइकिल पर जाएं।
- सफर के लिए क्लीन फ्यूल वाली गाड़ियों को प्राथमिकता दें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट चुने या फिर राइड शेयर करें।
-जो लोग वर्क फ्रॉम होम कर सकते हैं वह इस विकल्प को चुनें।
प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बाद सीएक्यूएम की ओर से ग्रैप-3 की बंदिशें लागू की गई हैं। आने वाले दिनों में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए ग्रैप की पाबंदियां हटाई व लगाई जाएंगी।
-अमित कुमार, एसडीओ, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बहादुरगढ़।