फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Arrival of millet in the district markets, no purchase on Sunday

Jhajjar-Bahadurgarh News: जिले की मंडियों में हुई बाजरे की आवक, रविवार को नही हुई खरीद

Mon, 14 Oct 2024 03:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 14 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Arrival of millet in the district markets, no purchase on Sunday
झज्जर। जिले की मंडियों में रविवार को लगभग 11 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई, लेकिन रविवार होने के कारण कारण खरीद नहीं की गई। केवल उठान किया गया।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में अब तक 218450 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। 167700 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। 47 हजार क्विंटल बाजरे का उठान किया गया है। वहीं धान की फसल की आवक नहीं हुई। रविवार को जिले की मंडियों में लगभग 11 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई। जो किसान फसलों को लेकर आ रहे थे, उनके गेट पास काटे जा रहे थे।
रविवार को मंडियों में पीआर धान की आवक नहीं हुई। अब तक केवल करीब 250 क्विंटल धान की आवक हुई है, लेकिन इसकी अभी तक खरीद नहीं की गई है। वहीं झज्जर मंडी में अभी तक लगभग 80 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। 63 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की गई।
विज्ञापन

रविवार को मंडी में आठ हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई। वहीं धान की बात करे तो झज्जर अनाज मंडी में अभी तक 1500 क्विंटल धान की आवक हुई है। रविवार को भी करीब 250 क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। मशीन से निकाला गया धान 2700 रुपये प्रति क्विंटल बिका। वहीं हाथ से निकाला गया धान 3150 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा उम्मीदवार ने किया मंडी का दौरा जानी समस्याएं
जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने किसानाें और आढ़तियों की समस्या जानने के लिए रविवार को झज्जर मंडी का दौरा किया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बात कर समस्याएं जानीं। आढ़तियों ने मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कप्तान बिरधाना ने आढ़तियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। आढ़तियों ने मांग रखी कि हाल में जो टीन शेड है, उसे बदलवाया जाए, क्योंकि जर्जर हो गया है। एक नया टीन शेड लगवाया जाए। मंडी परिसर में सरकार द्वारा जुवेनाइल कोर्ट है। इस अदालत को दूसरी जगह बदला जाए। क्योंकि मंडी के अंदर आढ़तियों के परिवार भी रहते हैं और कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। आढ़तियों को हर अनाज खरीद पर पूरी 3 प्रतिशत दामी दी जाए। किसान की फसल का एक-एक दाना आढ़तियों के माध्यम से खरीद जाए व पोर्टल को समाप्त किया जाए। किसान की फसल की राशि पहले की तरह सीधे आढ़ती के खाते में दी जाए।


वर्जन
रविवार को मंडी में आठ हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई। छुट्टी होने के कारण खरीद नहीं की गई। अब तक 47 हजार क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, इसके लिए सहायता केंद्र बनाया गया है।-दीपक, सचिव, मार्केट कमेटी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed