{"_id":"601c4e898ebc3e4c8637be9f","slug":"arrest-bahadurgarh-news-rtk593870416","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुपनियां में हुई हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुपनियां में हुई हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
Arrest.JPG
- फोटो : Arrest.JPG
बहादुरगढ़ स्रह्य बुपनियां गांव में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध जांच शाखा वन बहादुरगढ़ की टीम ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है।
अपराध जांच शाखा प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि गत वर्ष 4 सितंबर को थाना बादली के क्षेत्र के गांव बुपनियां में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने की वारदात को अंजाम दिया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौका से फरार हो गए थे। हत्या की उपरोक्त वारदात की सूचना पर थाना बादली में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक विजयपाल के नेतृत्व में टीम ने वांछित आरोपी के संबंध में प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए। किसी अन्य आपराधिक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद आरोपी विकास निवासी बुपनियां को न्यायालय बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। अपराध जांच शाखा वन प्रभारी ने बताया कि हत्या की उपरोक्त वारदात में दो आरोपियों जगत सिंह और हरविंद्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।