फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   arreset two person with inlegal wappiain

तीन असलहों के साथ दो काबू, कई वारदात का खुलासा

Wed, 03 Nov 2021 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
arreset  two person with inlegal wappiain
पत्रकारों को जानकारी देती एएसपी व डीएसपी साथ खड़े दोनों आरोपी। - फोटो : Jhjhar
दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र की एक मिठाई की दुकान पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल व आठ कारतूस भी बरामद किए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान सोनू निवासी रानीखेड़ा, दिल्ली और अर्जुन उर्फ मोनू उर्फ मजबूरी निवासी गांव मातन झज्जर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी राहुल देव ने बताया कि मंगलवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पुलिस की एक टीम ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को काबू किया है। उन्होंने बताया कि सदर थानाक्षेत्र में तैनात ईआरवी 345 की टीम ने कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर गुरुकुल झज्जर पहुंचकर एक आरोपी को काबू किया है। ईआरवी की सूचना पर थाना सदर झज्जर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौका पर पहुंची। जहां से एक आरोपी को एक स्कूटी के साथ काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान सोनू निवासी रानीखेड़ा, दिल्ली और अर्जुन उर्फ मोनू उर्फ मजबूरी निवासी गांव मातन झज्जर के तौर पर हुई। आरोपी के कब्जे से दो अवैध हथियार व 7 कारतूस बरामद हुए। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला अंकित किया गया है।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बीते दिनों नजफगढ़ दिल्ली क्षेत्र में एक मिठाई की दुकान पर हुई फायर की एक वारदात के संबंध में खुलासा किया। आरोपियों ने जेल में बंद अपने एक साथी के कहने पर नजफगढ़ क्षेत्र में स्थित एक मिठाई की दुकान पर फायर करने की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके पश्चात वे झज्जर की तरफ भाग गए थे। जबरदस्ती झज्जर गुरुकुल घुसने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा दोनों को काबू कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया एक आरोपी अर्जुन वर्ष 2018 में दिल्ली में हुई एक व्यक्ति की हत्या के एक मामले में जेल से जमानत पर बाहर आया हुआ था। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद इनके कब्जे से एक 9 एमएम, एक 32 बोर व दूसरा 315 बोर के हथियार बरामद किए। खुलासा हुआ कि पकड़े गए यह बदमाश दिल्ली के नंदू गैंग व अमित गुलिया गैंग से संबंध रखते हैं। इस गैंग ने नजफगढ़ दिल्ली के मित्तल स्वीट्स कार्नर से रंगदारी की रकम मांगी थी। जिसको लेकर एक पर्ची भी पीड़ित के यहां डलवाई गई थी, लेकिन जब रंगदारी की रकम नहीं मिली तो आरोपियों ने दहशत फैलाने के दृष्टिगत वहां स्वीट्स कार्नर पर फायरिंग की और झज्जर आ छिपे। डीएसपी ने यह भी बताया कि जिस बंदे ने इन्हें हथियार उपलब्ध कराए थे वह नवादा का रोहित है जिसे दिल्ली पुलिस ने दबोच लिया। उन्होंने यह भी बताया कि पकड़े गए इन बदमाशों में से अर्जुन दिल्ली के मैंटल मर्डर का आरोपी है जोकि जेल में बंद था, लेकिन कोरोना काल में पैराल पर आने के बाद वह वापस नहीं गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से अन्य मामलों की पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed