फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Arrangements of civil hospital are bad

Jhajjar-Bahadurgarh News: नागरिक अस्पताल की व्यवस्थाएं बीमार

Wed, 27 Nov 2024 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 27 Nov 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Arrangements of civil hospital are bad
-फोटो 60 : अस्पताल में खराब है लिफ्ट। संवाद
बहादुरगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह दुरुस्त होने का दावा किया जा रहा है, लेकिन शहर के नागरिक अस्पताल में न तो लिफ्ट ही चल रही है और न ही यहां पर अल्ट्रासाउंड की मशीन ठीक है।
विज्ञापन

लिफ्ट ठीक न होने के कारण गर्भवती महिलाओं को प्रथम तल पर बने लेबर रूम में जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तो वहीं अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले लोगों को बाहर काफी पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से प्रस्ताव बनवाया गया है। जल्द ही व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जांएगी।
विज्ञापन


मरीजों के साथ आए विकास, दिनेश, संतोष, मोनिका, जगजीत ने बताया कि अस्पताल में सही से व्यवस्थाएं नहीं बन पा रही है। कभी अस्पताल में दवाइयां नहीं मिल पाती हैं तो कभी लिफ्ट खराब मिलती है। पर्याप्त रूप से स्ट्रेचर व व्हील चेयर तक ओपीडी कॉरिडोर में उपलब्ध तक नहीं होते। यहां पर काफी समय से लिफ्ट खराब है। सबसे ज्यादा परेशानी तो द्वियांग व्यक्तियों, बुजुर्गों व गर्भवती महिलाओं को होती है। कई बार प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती महिलाओं को अस्पताल के प्रथम तल पर बने प्रसूति गृह (लेबर रूम) तक ही पहुंचना ही मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अस्पताल में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से प्रस्ताव बनवाया गया है। जल्द ही सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा।

-डॉ. देवेंद्र मेघा, प्रशासनिक अधिकारी, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed