फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Arrangement of 41 buses, candidates got only for 13

Jhajjar-Bahadurgarh News: 41 बसों का इंतजाम, 13 के लिए ही मिले परीक्षार्थी

Mon, 07 Aug 2023 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 07 Aug 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Arrangement of 41 buses, candidates got only for 13
झज्जर। 2046 सीईटी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक ले जाने के लिए परिवहन निगम ने 41 बसों का इंतजाम किया था, लेकिन 13 बसों के लिए केवल 597 परीक्षार्थी ही मिले। झज्जर बस स्टैंड से आठ बसों में मात्र 367 और बहादुरगढ़ से पांच बसों में 230 परीक्षार्थी ही मिल सके। माना जा रहा है कि परीक्षार्थियों ने सरकारी व्यवस्था की बजाय खुद के इंतजाम पर भरोसा किया और अपने निजी वाहन या संसाधन करके वह परीक्षा देने गए। परीक्षा की तिथि को लेकर चल रहा असमंजस भी इसकी वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा परिवहन विभाग ने झज्जर और बहादुरगढ़ दोनों स्थानों से बसों की व्यवस्था की थी। सुबह तड़के ही झज्जर और बहादुरगढ़ दोनों बस अड्डों से परीक्षा के लिए बसें रवाना होनी शुरू हो गई थी, लेकिन बसों की संख्या के हिसाब से परीक्षार्थी नहीं मिले। रविवार को हुई परीक्षा के लिए 2046 परीक्षार्थियों के लिए 41 बसों का प्रबंध किया गया था लेकिन झज्जर के सामान्य बस स्टैंड से केवल 367 परीक्षार्थी ही उपलब्ध हो सके। महिला के साथ उनके परिवार का एक सदस्य भी निशुल्क भेजने की व्यवस्था की गई थी। इस वजह से केवल 8 बसों में ही काम चल गया। बहादुरगढ़ से केवल 230 परीक्षार्थी पहुंचे इन्हें पांच बसों से अलग अलग जनपदों में परीक्षा के लिए भेज दिया गया। बाकी बसें खाली रह गई। जिले के परीक्षार्थी
विज्ञापन

सुबह की पाली में सुबह आठ से साढे़ नौ बजे तक पेपर था। पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और हिसार में परीक्षा देने गए। परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के आधार पर बस में प्रवेश दिया गया। देर शाम ये बसें उन्हें लेकर वापस लौटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को किस जिले कितने जाएंगे परीक्षार्थी
जिला परीक्षार्थी बस

हिसार 460 9
करनाल 621 12
कुरुक्षेत्र 453 9
पंचकुला 495 10
पानीपत 330 7

वर्जन
परिवहन विभाग की तरफ से परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क बस सेवा मुहैया कराई गई है। रविवार को झज्जर के आठ बसें गई हैं। जबकि सोमवार के लिए 47 बसों की व्यवस्था की गई है। डिमांड के अनुसार बसों को रूटों पर भेजा जाएगा।
- प्रमोद कुमार, एसएस, परिवहन विभाग, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed