{"_id":"6830091237700a67c80b9210","slug":"army-jawan-sonu-yadav-s-body-reaches-jhajjar-last-rites-performed-with-military-honours-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"झज्जर पहुंचा सेना के जवान सोनू यादव का शव: सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, छोटे भाई मोनू ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर पहुंचा सेना के जवान सोनू यादव का शव: सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, छोटे भाई मोनू ने दी मुखाग्नि
Fri, 23 May 2025 11:05 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 23 May 2025 11:05 AM IST
सार
झज्जर के युवक सोनू यादव ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सोनू की भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। पंजाब के भिसियाना के एयरफोर्स स्टेशन स्थित एमईएस कालोनी के सरकारी क्वार्टरों में अपनी तीन साल की बेटी और पत्नी अन्नु यादव के साथ रहा करता था।
विज्ञापन
सोनू यादव का अंतिम संस्कार
- फोटो : संवाद
विस्तार
अधिकारियों से परेशान सेना के एक जवान ने परेशान होकर मौत को गले लगा लिया। सोनू यादव नामक सेना के इस जवान ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले सोने ने अपने मोबाईल से एक विडियो बनाया, जिसमें उसने एयरफोर्स के कुछ अधिकारियों व कर्मचारियों पर उसे व उसके परिवार को परेशान करने का आरोप लगाया। अपनी मौत की वजह से भी सोनू ने इन्ही अधिकारियों को बताया है।
विज्ञापन
पता चला है कि सोनू की भारतीय सेना में भर्ती हुआ था और इन दिनों वह वायुसेना में बतौर डेपूटेशन काम रहा था और पंजाब के भिसियाना के एयरफोर्स स्टेशन स्थित एमईएस कालोनी के सरकारी क्वार्टरों में अपनी तीन साल की बेटी और पत्नी अन्नु यादव के साथ रहा करता था। दो रोज पूर्व उसका शव भठिंडा में पड़ा हुआ मिला। बाद में उसकी मौत की पुष्टि हुई। सोनू यहां डेपूटेशन पर बतौर क्लर्क की पोस्ट पर काम करता था।
विज्ञापन
विभागीय कार्रवाई पूरी करने और शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शुक्रवार को सोनू यादव का शव उसके पैतृक गांव यहां झज्जर के भिंडावास पहुंचा। गमगीन माहौल में सैन्य सम्मान के साथ मृतक सोनू के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। छोटे भाई मोनू यादव ने शव को मुखाग्नि दी। बताया गया है कि मृतक सोनू की एक तीन साल की बेटी है। उधर मृतक सोनू यादव की पत्नी ने भी इसके लिए वहां के सैन्य अधिकारियों को जिम्मेवार ठहराया था।
विज्ञापन
उसका कहना है कि घटना तीन -चार रोज पहले झगड़ा भी हुआ था और उसके बाद से से सोनू काफी परेशान रहता था। मृतक की पत्नी का यह भी कहना है कि घटना से कुछ रोज पहले तक जब वह अपनी बेटी के साथ आती-जाती थी तो उसे भी परेशान किया जाता था। गलत नजरों से देखा जाता था। उसने यह भी कहा कि घटना के बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने भी उन्हें गुमराज करने का प्रयास किया और किसी भी तरह से कोई कॉपरेशन उन्हें नहीं मिला।