फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   AQI reaches 250, restrictions on GRP-1 begin, 19 hot spots identified

Jhajjar-Bahadurgarh News: 250 पहुंचा एक्यूआई, ग्रैप-1 की पाबंदी शुरू, 19 हॉट स्पॉट चिहिंत

Tue, 15 Oct 2024 05:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 15 Oct 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
AQI reaches 250, restrictions on GRP-1 begin, 19 hot spots identified
बहादुरगढ़। दीपावली नजदीक आते ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। सोमवार सुबह 9 बजे एक्यूआई 184 था लेकिन शाम 6 बजे तक ये 250 पर पहुंच गया। सीएक्यूएम की ओर से एक्यूआई 201 होने पर ग्रैप1 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहर में 19 स्थानों को हॉट स्पॉट चिन्हित किया है।
विज्ञापन

सोमवार को बहादुरगढ़ का अधिकतम तापमान 34 डिग्री तो न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस हफ्ते सुबह और रात की ठंड और अधिक बढ़ेगी। आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और अधिक कमी आएगी। सोमवार को तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। 16 से 19 अक्तूबर के बीच तापमान तेजी से गिरेगा। आसमान साफ रहेगा। धूप खिलेगी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। इस हफ्ते सुबह और रात के वक्त ठंड और अधिक बढ़ेगी। नवंबर के पहले हफ्ते में सुबह-शाम के मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है।कम ही सही, लेकिन बहादुरगढ़ को अब पराली का धुआं प्रदूषित करने लगा है। जैसे पराली जलाने के मामले बढ़ेंगे।
विज्ञापन

पिछले साल की तुलना में दशहरे पर राहत
इस बार दशहरा पर्व पर तीन साल बाद बहादुरगढ़ की हवा साफ रही है। पिछले वर्ष 14 अक्तूबर को प्रदूषण का स्तर 300 को पार कर गया था, लेकिन सोमवार को यह 250 पर रहा जो कुछ राहत भरा है लेकिन लगातार तेजी आने से आने वाले दिनों में इसके और बढ़ने की संभावना है इसलिए इसे कम करने के लिए गंभीरता से प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में यह स्थान हैं हॉट स्पॉट

आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र पार्ट-ए और बी, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, गणपति धाम औद्योगिक क्षेत्र, एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16, 17 व



48, होट मिक्स प्लांट, ईंट भट्ठे, निर्माणाधीन स्थल, दिल्ली-बहादुरगढ़ टिकरी बॉर्डर, बहादुरगढ़ बाईपास, बस स्टैंड चौक, झज्जर रोड,



रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड, बालौर चौक, नया गांव चौक, रोहद टोल प्लाजा, सेक्टर-2, 6 डिवाइडिंग रोड, बहादुरगढ़ बाईपास रोड,



बेरी रोड, बिल्डिंग मैटीरियल स्टॉक, बादली रोड, झज्जर रोड, बालौर रोड, लघु सचिवालय।
वर्जन



एक्यूआई 201 होते ही ग्रैप-1 की पाबंदियां लागू हो जाती हैं। सोमवार को बहादुरगढ़ में एक्यूआई 250 पर पहुंच गया। प्रदूषण रोकने के लिए संबंधित विभाग को नोटिस दिए जाते हैं। इसे रोकने के उपाय करने होंगे। अन्यथा आने वाले दिनों में यह गंभीर हो जाएगा।

-अमित दहिया, एसडीओ, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed