फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   apply till 2 for admission in graduation

स्नातक में दाखिले के लिए दो तक करें आवेदन

Fri, 27 Aug 2021 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
apply till 2 for admission in graduation
झज्जर। उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 2 सितंबर कर दिया है। दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच अब 4 सितंबर तक होगी। सभी महाविद्यालयों में आवेदन पत्रों की ऑनलाइन जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पहली मेरिट लिस्ट 8 सितंबर को जारी होगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 9 से 13 सितंबर तक फीस जमा कर सकेंगे। फीस केवल ऑनलाइन ही जमा होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 15 सितंबर को जारी होगी। इस लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा, वे 16 सितंबर से 18 सितंबर तक फीस जमा करा सकेंगे। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में आ गया, लेकिन यदि उनको पहली प्राथमिकता का महाविद्यालय नहीं मिल पाया और उन्होंने किसी दूसरे महाविद्यालय में प्रवेश नहीं लिया तो उनके नाम पर दूसरी मेरिट लिस्ट में विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन

21 सितंबर से ओपन काउंसिलिंग होगी
इसके बाद भी अगर महाविद्यालयों की सीटें खाली रहती हैं तो उनको भरने के लिए 21 सितंबर से ही एडमिशन पोर्टल दोबारा खुलेगा। ओपन काउंसिलिंग में कोरोना महामारी के कारण कोई लेट फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

284 आवेदनों की ऑनलाइन जांच पूरी
विभिन्न महाविद्यालयों में आवेदनों की ऑनलाइन जांच भी साथ-साथ की जा रही है। अब तक नेहरू कॉलेज में विभिन्न कक्षाओं के 284 आवेदनों की ऑनलाइन जांच की जा चुकी है। ये उन विद्यार्थियों के आवेदन हैं जिन्होंने नेहरू कॉलेज को प्रथम वरीयता दी है। इसलिए इनकी जांच नेहरू कॉलेज में ही की गई है।

अब तक आए 1388 आवेदन
राजकीय महाविद्यालय, झज्जर में स्नातक कक्षाओं की 1180 सीटों के लिए अब तक 1388 आवेदन आए हैं। इनमें से बीए की 480 सीटों के लिए 851, बीकॉम की 160 सीटों के लिए 95, बीएससी नॉन मेडिकल की 300 सीटों के लिए 228, बीएससी मेडिकल की 80 सीटों के लिए 63, बीबीए की 80 सीटों के लिए 49 व बीसीए की 80 सीटों के लिए 104 आवेदन किए गए हैं।
वर्जन
ऑनलाइन आवेदन के लिए विभाग की तरफ से अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब 2 सितंबर तक विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे।
- डॉ. अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, नेहरू महाविद्यालय, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed